एक्सप्लोरर

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थीं

Girija Vyas Death: गिरिजा व्यास अपने घर में पूजा कर रही थीं. इसी दौरान आग लगने की घटना हो गई जिसमें वो बुरी तरह झुलस गई थीं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं डॉ गिरिजा व्यास का गुरुवार (1 मई) को निधन हो गया. आग लगने की घटना में बुरी तरह झुलस गई थीं और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से राजस्थान में शोक की लहर है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. अशोक गहलोत ने उनके निधन पर कहा कि उनका असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है. 

हम सभी के लिए बड़ा आघात- अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा, "पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है. डॉ गिरिजा व्यास ने शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान था. उनका इस तरह एक हादसे का शिकार होकर असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं."

परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना- अशोक चांदना

कांग्रेस नेता अशोक चांदना ने एक्स पर लिखा, "पूर्व केन्द्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं ईश्वर से प्रार्थना हैं की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें."

राजस्थान ने एक अच्छा नेता खो दिया- बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने कहा, "पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. वे न केवल एक प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा. राजस्थान और देश की राजनीति में उनका लंबा अनुभव और सक्रिय सहभागिता सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी. राजस्थान ने एक अच्छा नेता खो दिया . मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें. सादर श्रद्धांजलि."

उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा- डोटासरा

गोविंद सिंह डोटासरा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "केंद्रीय मंत्री रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. गिरिजा जी का निधन कांग्रेस परिवार के अपूरणीय क्षति है, कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की प्रगति में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा. गिरिजा जी के परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें."

ईश्वर दिवंगत आत्म को शांति दें- राजस्थान बीजेपी चीफ

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक्स पर लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत शोकजनक है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति."

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भैराणा धाम की जमीन अधिग्रहण पर सियासत गरमाई, संतों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
भैराणा धाम की जमीन अधिग्रहण पर सियासत गरमाई, संतों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
जयपुर में ईदगाह के बाहर मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, गाय को लेकर सरकार से की बड़ी मांग
जयपुर में ईदगाह के बाहर मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, गाय को लेकर सरकार से की बड़ी मांग
'साधु-संतों को राजनीति से दूर...', भैराणा धाम विवाद पर बोले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम
'साधु-संतों को राजनीति से दूर...', भैराणा धाम विवाद पर बोले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम
Jaipur News: जयपुर में मंदिर से दर्शन कर लौट रही लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
जयपुर में मंदिर से दर्शन कर लौट रही लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News
‘Satarangi’ की cast ने खोले कई राज, emotions और action से भरी है कहानी
Bakrid Clash | Maharashtra: बकरीद पर पर भयंकर बवाल! | Eid Al Adha | Qurbani Controversy
Bakrid 2026: बकरीद पर Maharashtra में हिंदू संगठन का प्रदर्शन | Eid Al Adha
Bakrid 2026: बकरीद पर Maharashtra में हिंदू संगठन का प्रदर्शन | Eid Al Adha | Qurbani Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Leak के बाद फिर न हो चूक, सरकार अब उठाएगी बड़ा कदम, सेना को दिए जाएंगे क्वेश्चन पेपर?
NEET Leak के बाद फिर न हो चूक, सरकार अब उठाएगी बड़ा कदम, सेना को दिए जाएंगे क्वेश्चन पेपर?
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
Karnataka CM News: DK शिवकुमार को CM की कुर्सी तक ले जाने में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
DK शिवकुमार को CM की कुर्सी तक ले जाने में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,70 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,70 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
NEET UG 2026 छात्रों को बड़ी राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी
NEET UG 2026 छात्रों को बड़ी राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी
Embed widget