एक्सप्लोरर

Satish Poonia Resign: 'ये हार एक आघात, अब और सेवा नहीं कर पाऊंगा,' हारे तो सतीश पूनियां ने ले लिया राजनीति से ब्रेक

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बदलाव के रिवाज को कायम रखा है. हालांकि पार्टी के पूर्व प्रमुख पूनियां खुद चुनाव हार गए.

Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी ने रिवाज बरकरार रखते हुए कांग्रेस का तख्ता पलट किया और बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया. लेकिन कई सीटें ऐसी रहीं, जहां बीजेपी के दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा. इन्ही दिग्गजों में से एक बीजेपी के कद्दावर नेता और पार्टी के पूर्व राज्य प्रमुख सतीश पूनियां भी शामिल हैं. इस हार से आहत सतीश पूनियां ने नतीजों के अगले दिन ही राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला किया है. उन्होंने ट्वीट कर अपनी बात सामने रखी और कहा कि वो जल्द ही पार्टी आलाकमान को भी अपने फैसले से अवगत करा देंगे. 

'हार एक आघात, अब सेवा नहीं कर पाऊंगा'

पूनियां ने लिखा, "चुनाव में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, लेकिन आमेर की ये हार मेरे लिए सोचने पर मजबूर करने वली है एक आघात जैसी है, हमने सपने देखे थे कि आमेर इस बार रिवाज बदलेगा और हम मिलकर सरकार के माध्यम से कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता का बेहतरीन काम करके इसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह समय मेरे लिए कठिन परीक्षा की घड़ी जैसा है परंतु परिस्थितियों और मनोवैज्ञानिक रूप से मैं यह निर्णय करने के लिए मजबूर हूं कि मैं अब भविष्य में आमेर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को सेवा और समय नहीं दे पाऊंगा."

उन्होंने ट्वीट में आमेर विधानसभा सीट से अपने रिश्ते के बारे में भी बताया. पूनियां ने लिखा, "आमेर से मेरा रिश्ता दस बरसों से है. 2013 में पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ने आया था. चुनाव में मात्र 329 वोटों की हार हुई लेकिन भाजपा की सरकार के दौरान हमने यहां विकास को मुद्दा बनाकर काम किया. हालांकि लोग कहते हैं कि यहां बड़ी-बड़ी जातियों का बाहुल्य है और जातियों के इस जंजाल में जाति से ऊपर उठकर कोई विकास की सोचे थोड़ा मुश्किल है. 2013-2018 में हमने कोशिश की, थोड़ा सफल हुए, विकास कार्यों से लेकर कोरोना के दौरान सेवाकार्यों से लोगों में भरोसा पैदा करने की कोशिश की थी लेकिन शायद लोगों को समझाने में हम विफल रहे."

परिवार को नहीं दे पाया समय अब दूंगा- पूनियां

बीजेपी के पूर्व प्रमुख ने कहा कि वो पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले से अवगत कराएंगे और योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति का आग्रह भी करेंगे. उन्होंने लिखा कि वो राजनीतिक व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाते थे और अब वो परिवार को समय देंगे. पूनियां ने कहा, "लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, मैं आमेर की जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूं और कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी प्रशांत शर्मा को बधाई देता हूं.

कांग्रेस के विधायक प्रशांत शर्मा को जीत की बधाई

भारतीय जनता पार्टी ने आमेर विधानसभा सीट से पूर्व पार्टी प्रमुख सतीश पूनियां को फिर एक बार टिकट दिया था. वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर प्रशांत शर्मा को उम्मीदवार बनाया. प्रशांत शर्मा को विधानसभा चुनाव में 1,89,14 वोट मिले और उन्होंने सतीश पूनियां को 99,822 वोटों से जीत दर्ज की. हालांकि राजस्थान में फिर भी कांग्रेस पार्टी सरकार से बाहर हो गई है. कांग्रेस को 199 में से सिर्फ 69 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत का परचम लहराया है.

Rajasthan Election Result 2023: आदिवासी वोटर्स में असरदार नहीं रहा मोदी-योगी फैक्टर, पहली बार चुनाव में उतरी पार्टी ने सबको चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget