एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नहीं हुआ वसुंधरा राजे का भाषण, सामने आई ये वजह

Rajasthan: बैठक के बाद वसुंधरा राजे हिंडोली में हुए लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने एमबीएस चिकित्सालय पहुंचीं और उनका हालचाल पूछा

Rajasthan BJP State Working Committee Meeting: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भाषण नहीं हो सका, जबकी मंच पर मौजूद कई नेताओं का भाषण हुआ. वसुंधरा राजे का मौन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा. सभी यह जानने को उत्सुक थे कि वसुंधरा राजे ने बैठक में क्या कहा. राजस्थान बीजेपी के ट्विटर अकाउंट पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख नेताओं के फोटो पोस्ट किए गए. इसमें भी वसुंधरा राजे का भाषण देते कोई फोटो सामने नहीं आया. तब यह बात निकलकर सामने आई  कि वसुंधरा राजे का तो भाषण हुआ ही नहीं. 

क्यों नहीं हुआ भाषण?
सूत्रों के मुताबिक वसुंधरा राजे को पार्टी की तरफ से पहले यह नहीं बताया  गया  था की उन्हें कार्यकारिणी में उद्बोधन देना है. जबकि इस विषय  में पार्टी के राज्य के पदाधिकारियों से वसुंधरा राजे ने कई दफा सम्पर्क किया था. वसुंधरा कैम्प से मिली जानकारी के मुताबिक जब वसुंधरा राजे कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए हॉल में पहुंचीं तो उन्हें कहा गया कि आपको भी कार्यकारिणी को सम्बोधित करना है और आपका 25 मिनट का उद्बोधन होना है. उनको बोलने के लिए अग्निपथ, मोदी सरकार के आठ साल और गहलोत सरकार की नाकामियों का विषय  दिया गया था. लेकिन पूर्व में सम्बंधित विषय की तैयारी न होने के चलते वसुंधरा राजे ने सम्बोधन से अपने को अलग रखना ही उचित समझा. माना जा रहा है कि इसी वजह से वसुंधरा राजे ने कार्यक्रम को सम्बोधित नहीं किया.

सूत्रों के अनुसार राजे ने कार्यसमिति में अपना पक्ष रखा कि अब एन वक्त पर कैसे इस विषय पर कुछ कहा जा सकता है. इसके चलते बैठक में असमंजस की स्थिति बन गई. माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे को महज औपचारिकता पूरी करने के लिए भाषण देने के लिए कहा गया था. बैठक के बाद वसुंधरा राजे सीधे प्रहलाद गुंजल के आग्रह पर हिंडोली में हुए लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने एमबीएस चिकित्सालय पहुंचीं और वहां घायलों की उनका हालचाल पूछा. इस दौरान कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें:

Bundi News: बूंदी में भूमि सर्वे का लाखों रुपये का ड्रोन तूफान में खोया, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में सामान्य से कम हुआ तापमान, आज इन जिलों में है बारिश का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget