एक्सप्लोरर

Rajasthan: जोधपुर में ट्यूबवेल से पानी की जगह निकलने लगी 'आग', लोगों में मचा हड़कंप

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां करीब 20 साल से बंद पड़े ट्यूबवेल को चालू किया गया तो इसमें से पानी की जगह आग निकलने लगी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

Jodhpur News: राजस्थान में बोरवेल और ट्यूबवेल से जुड़े हादसे इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में बोरवेल की खुदाई के दौरान तेज पानी के दबाव ने बड़ा हादसा कर दिया. गड्ढे से पानी इतनी तेजी से निकला कि एक वाहन बोरवेल में समा गया और देखते ही देखते पूरा खेत पानी से भर गया. इस घटना ने इलाके में सनसनी पैदा कर दी. 

इसी के साथ, जालोर जिले के बावड़ी कस्बे में सोमवार को एक पुराना ट्यूबवेल, जिसे 20 साल पहले बंद कर दिया गया था, फिर से चालू करने के प्रयास में ज्वलनशील पदार्थ निकलने की घटना सामने आई. स्थानीय निवासी अन्नाराम देवड़ा ने 25 साल पहले अपने खेत में यह ट्यूबवेल खुदवाया था, लेकिन पानी की कमी के कारण इसे बंद कर दिया गया था.  इस बार अधिक बारिश ना होने के कारण उन्होंने रविवार को इसे फिर से शुरू करने की योजना बनाई. ट्यूबवेल की मरम्मत के दौरान, पंप डालते समय गैस जैसी गंध आई जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने माचिस जलाकर जांच की, तो ट्यूबवेल में आग लग गई. हालांकि आग इतनी भयानक नहीं थी जिससे कोई खास नुकसान हो लेकिन एहतियातन बाद में पानी डालकर आग को बुझाया गया और पंप बाहर निकाला दिया गया.  

जांच के लिए बुलाई गई विशेषज्ञों की टीम 

ट्यूबवेल मालिक ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. बावड़ी के उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ट्यूबवेल को बंद करने का आदेश दिया. मामले की जांच के लिए जोधपुर से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है. इस पूरी जांच के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा. हालांकि फिलहाल इलाके में लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं.  राजस्थान में इन घटनाओं ने प्रशासन और आम जनता को बोरवेल और ट्यूबवेल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सोचने को मजबूर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: जयपुर आगजनी से लेकर जिलों के रद्द किए जाने तक, राजस्थान में इन घटनाओं ने बटोरी सुर्खियां

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget