एक्सप्लोरर

Kota Crime News: आपसी विवाद में तोड़ दी मर्यादा, छोटे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाव में आए पिता को भी किया घायल

Rajasthan News: पुलिस के मुताबिक सारोला थाना क्षेत्र के बाघेर में शनिवार को एक युवक ने अपने सगे छोटे भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला. मरने वाला और मारने वाला दोनों ही लकड़ी का कारोबार करते हैं.

Rajasthan News: कोटा संभाग में क्राइम रेट आसमान छू रहा है. यहां चाकूबाजी आम बात हो गई है. चाकूबाजी में पहले भी कई जानें जा चुकी हैं. एक बार फिर चाकू के वार से एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले में बीच बचाव करने आए पिता भी घायल हो गए. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था.

सारोला थानाधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि जिले के सारोला थाना क्षेत्र के बाघेर में शनिवार को एक युवक ने अपने सगे छोटे भाई को चाकुओं से गोदकर मार डाला. मरने वाला और मारने वाला दोनों ही लकड़ी का कारोबार करते हैं. इसको लेकर पिछले कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव और झगड़ा चल रहा था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई को चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी. इस दौरान बीच बचाव करने आए पिता पर भी हमलावर ने चाकू से हमला किया. इसमें वो घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

पिता पर भी किया हमला

सोनू और भाई मुकेश सगे भाई हैं. दोनों ही लकड़ी और लोहे के औजार बनाने का काम करते थे. इनके बीच लंबे समय में मनमुटाव था. दोनों भाइयों की दुकानें पास-पास ही हैं. दोनों की लकड़ी की बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई. इसके बाद मुकेश ने चाकू से छोटे भाई सोनू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इससे वह गंभीर घायल हो गया. इस दौरान बीच-बचाव करने आए पिता के सीने पर भी मुकेश ने चाकू से वार किया.इसमें वो घायल हो गए.सोनू के परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया. हमले की सूचना पाकर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची. 

पुलिस ने मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. वह फरार बताया जा रहा है. पुलिस की टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए रवाना की गई हैं.  घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंन परिजनों से बात कर मामले की जानकारी ली. उन्होंने पीड़ित परिजनों को विश्वास दिलाया कि जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी. परिजनों ने बताया कि आरोपी मुकेश नशे में अपने भाई से आए दिन झगड़ता रहता था.  मामूली कहासुनी में उसने चाकू से वार कर अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. सोनू विवाहित था. 

ये भी पढ़ें

Mission 2023: सीएम गहलोत के गढ़ से ओवैसी की हुंकार, बोले- 'न्याय हासिल करने के लिए राजनीति में शामिल हों मुसलमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget