एक्सप्लोरर

Dholpur News: कुख्यात डकैत केशव गुर्जर के भाई मुकेश गुर्जर को पुलिस ने दबोचा, साधु के वेश में पहुंचा था मंदिर

Dacoit Mukesh Gurjar: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस प्राइवेट गाड़ी से बदमाश को पकड़ने गई थी. आरोपी बाड़ी सदर में अपहरण और गंभीर मारपीट के मामले में वांटेड है. आरोपी पर इनाम भी घोषित था.

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद राज्य भर में आदतन अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इसी सिलसिले में धौलपुर पुलिस सोना का गुर्जा पुलिस थाना को एक बड़ी कामयाबी मिली. कुख्यात डकैत केशव गुर्जर के भाई मुकेश गुर्जर पुत्र माधव सिंह 48 वर्षीय निवासी टपुआ रायपुर को कोलीवाला माता मंदिर से साधु के वेश में दबोच लिया गया.

मुकेश गुर्जर जो पांच हजार का इनामी था, जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल हैं. जिस तरह हिंदी फिल्मों में डकैत अपना वेश बदलकर साधु बन जाते हैं ठीक वैसे ही राजस्थान के धौलपुर के कुख्यात डकैत केशव गुर्जर के भाई ने भी अपना वेश बदलकर एक साधु का रूप धारण कर लिया था. हलांकि उसका इस तरह वेश बदलना काम नहीं आया आखिरकार वह पुलिस की निगाह में आ ही गया.

साधु के वेश में पहुंचा था मंदिर

एसपी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को एसएचओ यशपाल सिंह को इनामी बदमाश मुकेश गुर्जर के कोली वाली माता मंदिर पर साधु वेश में आने की सूचना मिली थी. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ बाड़ी मनीष कुमार के सुपर विजन में एक विशेष टीम गठित की गई. इसमें एसएचओ यशपाल सिंह समेत हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल सत्येंद्र और मनोज को शामिल किया गया.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्राइवेट वाहन से टीम मोती कोटरा गांव पहुंची. पुलिस की टीम गांव में अपना वाहन खड़ा कर पैदल-पैदल छुपते हुए कोले वाली माता मंदिर के नजदीक पहुंची. मंदिर में साधु के वेश में एक व्यक्ति बैठा हुआ था. इसके बदमाश मुकेश गुर्जर होने की सूचना पुख्ता कर चारों ओर से घेरा लिया गया जिसके बाद बदमास मुकेश भागने लगा. उसी दौरान टीम ने साधु के वेश में डकैत को डिटेन कर लिया. बदमाश मुकेश गुर्जर बीते वर्ष थाना बाड़ी सदर में दर्ज अपहरण और गंभीर मारपीट के मामले में वांटेड है, जिसमें इसकी गिरफ्तारी पर एसपी धौलपुर द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है. अग्रिम कार्रवाई के लिए इसे थाना सदर बाड़ी को सौंपने सूचित किया गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राहुल गांधी को लेकर गहलोत सरकार के मंत्री के बेटे का नया ट्वीट, ये क्या कह दिया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget