एक्सप्लोरर

Cyclone Biporjoy: राजस्थान में बिपरजॉय के कारण भारी बारिश, 13 ट्रेनें रद्द, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Biporjoy Alert: चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव से उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है. रेलवे ने शनिवार (17 जून) को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

Cyclone Biporjoy Effect in Rajasthan: अरब सागर (Arabian Sea) में उठे चक्रवात 'बिपारजॉय' (Cyclone Biporjoy) के असर की वजह से राजस्‍थान (Rajasthan) के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई. गुजरात (Guajarat) में दस्तक देने के बाद चक्रवात अब राजस्थान की दिशा में बढ़ रहा है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक माउंट आबू में 210 मिलीमीटर, बाड़मेर के सेवड़ा में 136 मिलीमीटर, माउंट आबू तहसील में 135 मिलीमीटर, जालौर के रानीवाड़ा में 110 मिलीमीटर, चूरू के बिदासरा में 76 मिलीमीटर, रेवदर में 68 मिलीमीटर, सांचोर में 59 मिलीमीटर और पिंडवाड़ा में 57 मिलीमीटर बारिश हुई.

बिपारजॉय के प्रभाव को लेकर अधिकारियों ने बताया कि  गोगुन्दा और गिरवा में 49-49 मिलीमीटर, जालौर में 47 मिलीमीटर, जालौर के सिंदरी और जसवंतपुरा में 46-46 मिलीमीटर, झाडोल में 40 मिलीमीटर, आबू रोड में 38 मिलीमीटर, कोटडा में 35 मिलीमीटर, सिरोही में 30 मिलीमीटर, कुम्भलगढ़ में 26 मिलीमीटर, नागोर के डीडवाना में 43 मिलीमीटर और उदयपुर में 25.7 मिलीमीटर बारिश हुई. उन्होंने कहा कि राज्य में इस दौरान चक्रवात के प्रभाव से कई अन्य जगहों पर एक मिलीमीटर से 22 मिलीमीटर बारिश हुई.

इन जिलों के जारी किया गया है ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्‍य के सिरोही, बाड़मेर, जालौर और पाली जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है और 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनू, अजमेर, उदयपुर और राजसमंद जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. एक अधिकारी ने कहा कि चक्रवात के कारण राजस्थान में गहरा दबाव क्षेत्र बन गया है और आगे चलकर दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा.

रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में राहत शिविर निलंबित

अधिकारी ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सोमवार तक जारी रहेंगी. इस बीच राज्य में न्यूनतम तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. राज्य में शुक्रवार को बूंदी का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग के सचिव पीसी किशन ने बताया कि मौसमी चेतावनी (रेड अलर्ट) को देखते हुए संबंधि‍त जिलों में फिलहाल महंगाई राहत शिविर निलंबित कर दिए गए हैं.

रेलवे सेवाएं भी बिपरजॉय के कारण रही प्रभावित

चक्रवात बिपारजॉय के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. रेलवे ने गांधीधाम- अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार और अमृतसर- गांधीधाम एक्सप्रेस रेलसेवा, जोधपुर-भीलड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा, वलसाड-भीलड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, बाडमेर-मुनाबाव एक्सप्रेस, मुनाबाव-बाडमेर एक्सप्रेस सहित कुल 13 ट्रेनों को शनिवार (17 जून) के लिये रद्द कर दिया है.

ये भी पढ़ें: NEET UG Result: बकरियां चराने वाले 2 भाइयों की बेटियां एक साथ बनेंगी डॉक्टर, पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget