एक्सप्लोरर

CSAB Counseling: NIT, IIIT और GFTI कॉलेज की खाली सीट पर कॉलेज का आवंटन, इस दिन से शुरू होगी रिपोर्टिंग

CSAB Counseling: सीएसएबी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन के बाद अब दूसरे राउंड की शुरुआत हो गई है. इसके बाद स्टूडेंट्स को जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने के साथ फीस भरनी होगी.

CSAB Counseling 2022:  देश की एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई के कॉलेजों की 7859 खाली सीटों के लिए करवाई जा रही सीएसएबी स्पेशल काउंसलिंग (CSB Special Counseling) के दूसरो और आखिरी राउंड का सीट आवंटन आज जारी किया जाएगा. विधार्थी जिन्हें दूसरे राउंड में पहली बार किसी भी कॉलेज का आवंटन होगा, उन्हें 5 नवंबर शाम 5.00 बजे तक सीट स्वीकार्य कर, फीस जमा कर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी.
 
फाइनल प्रवेश की जानकारी आवंटित कॉलेज की वेबसाइट से लेनी होगी
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने सीएसएबी काउन्सलिंग दूसरे राउंड में जिस एनआईटी-ट्रिपलआईटी का आवंटन होगा, उन्हें उस आवंटित कॉलेज की वेबसाइट पर आगे की फाइनल प्रवेश प्रक्रिया की समस्त जानकारी प्राप्त करनी होगी. साथ ही, सभी स्टूडेंट्स को 4 से 9 नवंबर के बीच फाइनल एडमिशन प्रोसेस पूरा करने के लिए फिजिकली रिपोर्ट करना होगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Vidya Sambal 2022: राजस्थान में शिक्षक बनने के लिए भर्ती के आवेदन शुरू, जानिए शर्तें, योग्यता और वेतन

स्टूडेंट्स को एनआईटी-ट्रिपल आईटी में फाइनल प्रवेश के लिए अपने अपने आवंटित कॉलेजों की वेबसाइट पर जाकर फीस और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करनी होगी. क्योंकि अलग-अलग कॉलेजों को आवंटित ब्रांचों की अनुसार ही अलग अलग दिनों पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. अगर सीएसएबी काउन्सलिंग में किसी नए कॉलेज का आवंटन नहीं होता है तो स्टूडेंट्स की जोसा में मिली सीट ही आवंटित हो जाएगी. इन विद्यार्थियों की जोसा काउंसलिंग के दौरान जमा कराई गई सीट एक्सेप्टेंस फीस और आंशिक प्रवेश फीस आवंटित कॉलेजों के शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी.
 
ये होगा रिफंड नियम
एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार, ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जोसा में अपनी सीट विड्रॉअल या कैंसिल करवा ली और जिन विद्यार्थियों ने सीएसएबी में पहली बार भाग लिया था, उनको अगर किसी भी सीट का आवंटन नहीं होता है, तो उन्हें 3000 रुपये शुल्क काटकर बाकी फीस लौटा दी जाएगी. साथ ही, ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जोसा काउंसलिंग में भाग लेने के बाद सीएसएबी के प्रथम राउंड में आवंटित सीट को सरेंडर कर दूसरे राउंड में भाग लिया है और उन्हें किसी भी सीट का आवंटन नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में 6 हजार रुपये शुल्क काटकर बाकी फीस लौटा दी जाएगी. 

इसके अलावा, जिन्होंने मिली सीट को सरेंडर कर दूसरे राउंड में भाग ही नहीं लिया उन्हें भी  6 हजार रुपये काटकर शुल्क लौटा दिया जाएगा. अगर विद्यार्थी सेकंड राउंड सीट आवंटन में मिली हुई सीट छोड़ता है तो उसे किसी भी फीस का रिफंड नहीं मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget