एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव की नोकझोंक बदली चाकूबाजी में, कांग्रेसियों पर BJP कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप

Kota News: कोटा में दो अलग वारदातें सामने आई हैं, जिनमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट और चाकूबाजी का आरोप लगा है. पीड़ितों का कहना है कि मारने वाले कांग्रेसी थे.

Kota News: कोटा में दो वारदातों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं को कथित तौर पर कांग्रेस के कार्यकतार्ओं द्वारा पीटे जने का मामला सामने आया है. इस झड़प में चाकू से जानलेवा हमला भी किया गया, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मारने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं जो चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ता से किसी बात को लेकर नाराज चल रहे थे. बीजेपी की सरकार बनते ही कोटा का यह पहला मामला है, जब विधानसभा चुनाव की नोकझोंक को लेकर चाकूबाजी की गई.

कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में मंदिर के लिए मूर्ति लगवाने के नाम पर रुपए लिए गए थे. जिसे युवक ने वापस करवा दिया, इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी, जिसके तहत रविवार को यह मामला सामने आया. वहीं दूसरी तरफ दो भाइयों के चाकू मारने की वारदात भी सामने आई है. इन भाइयों को भी बीजेपी कार्यकर्ता बताया जा रहा है. यह मामला कोटा के नांता थाने का है. इस मामले में दो भाइयों पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने घर के बाहर हमला कर दिया. कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने उन्हें लाठी-डंडों से जमकर पीटा और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घयलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में काम करना भारी पड़ा!

पहला मामला कुन्हाडी थाना क्षेत्र का है. घायल युवक रूपेंद्र वशिष्ठ (26) ने बताया वह बीजेपी का कार्यकर्ता है और बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल का समर्थक है. रविवार को वह भैरू जी की गली में स्थित अपने घर पर बैठा था, इस दौरान कांग्रेस समर्थक राहुल रोबोट और विशाल उर्फ जामुन आए और उनके साथ दो लड़के और भी थे जो रूपेंद्र को बुलाने आए. उन्होंने कुछ बहाना किया और दूर ले गए और मारपीट की. उन्होंने चाकू से रूपेंद्र के सीने पर वार किया तो वह चिल्लाया. उसकी आवाज सुनकर भीड़ आने लगी तो हमलावर भाग गए. रूपेंद्र ने बताया कि यह वारदात चुनावी रंजिश के चलते हुई है. रुपेंद्र पहले कांग्रेस के लिए काम करता था, लेकिन इस बार चुनाव के समय उसने कांग्रेस छोड़ दी थी और बीजेपी के लिए काम कर रहा था, जिसको लेकर यह रंजिश निकाली गई.

बीजेपी के लिए काम किया, इसलिए निकाली रंजिश

दूसरी घटना में घायल अमन और आकाश पर भी कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने हमला किया था. बीजेपी कार्यकतार्ओं ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं पर चाकू और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है. अमन गुर्जर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय वह बीजेपी के लिए काम कर रहे थे. इसी बात से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज थे. कांग्रेस कार्यकर्ता कालू, सुखपाल समेत अन्य कांग्रेस के लिए काम करने के लिए कहते थे, लेकिन वह साथ नहीं लगे. इस बात को लेकर आरोपी रंजिश पाले हुए थे और रविवार को अमन और आकाश घर के बाहर बैठे हुए थे तभी कांग्रेस कार्यकर्ता आए और मारपीट की. 

Pilot Vs Gehlot: हार के बाद अभिमन्यू ने सचिन पायलट गुट में फिर भरा जोश, अभी भी खामोश है कांग्रेस का गहलोत गुट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget