एक्सप्लोरर

Pilot Vs Gehlot: हार के बाद अभिमन्यू ने सचिन पायलट गुट में फिर भरा जोश, अभी भी खामोश है कांग्रेस का गहलोत गुट

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कुछ दिन की शांति छा गई थी. अब हार से उबरने के प्रयास में कांग्रेस पार्टी खामोशी के बीच नई सियासी तैयारी में जुट गई है.

Rajasthan Politics: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब शांति छंटने लगी है. पार्टी अब नई सियासी पटकथा लिखने की तैयारी कर रही है. दरअसल, मौका नया है. संगरिया के नए विधायक अभिमन्यू पूनियां को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है. अभिमन्यू, सचिन पायलट गुट के हैं. जानकारी के अनुसार उन्हें इसबार टिकट भी सचिन पायलट की वजह से मिला था. बड़े वोटों के अंतर से चुनाव जीतने के बाद अभिमन्यू ने दिल्ली का रुख कर लिया था. 

दिल्ली में उन्होंने सभी दिग्गज नेताओं से मुलाकात की. आठ महीने से रुके हुए अध्यक्ष पद के परिणाम को घोषित करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें राजस्थान यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है. उसके बाद से सचिन पायलट के समर्थक कांग्रेसी नेता जोश में हैं. सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला लगातार चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ अशोक गहलोत के खेमे में खामोशी है. उनके ज्यादातर मुखर नेता चुनाव हार गए हैं. 

सलाहकारों और समर्थकों की बड़ी हार 

अशोक गहलोत के सलाहकार रहे बाबूलाल नागर, संयम लोढ़ा, राजकुमार शर्मा और निरंजन आर्या की करारी हार हुई है. इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को चुनाव में हार मिली है. दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने चुनाव ही नहीं लड़ा था. आलोक बेनीवाल, कृष्णा पूनियां ये सभी हार गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जीत मिली है. मगर, वो भी अभी 'शांत' हैं और राजनीतिक हलचल पर नजर गड़ाए हुए हैं. ऐसे में दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने कई बड़े खुलासे किए हैं. हार के कई कारण भी गिना दिए हैं. इसलिए गहलोत खेमे में खामोशी का दौर चल रहा है. 

पायलट खेमे में जीत और जोश दोनों 

सचिन पायलट के खेमें में जीत और जोश दोनों है. क्योंकि, सचिन पायलट के सबसे खास मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, अभिमन्यू पूनियां, विकास चौधरी, प्रशांत शर्मा, मनीष यादव, हरीश मीणा, बृजेंद्र ओला, मुरारी मीणा चुनाव जीत कर आ गए हैं. सचिन के वो खास विधायक हैं जो गहलोत सरकार में ज्यादा चर्चा में रहे. इनमें से कुछ चुनाव भी हार गए थे. मगर, इस बार इन सबकी बड़े वोटों के अंतर से जीत हुई है. इसलिए सचिन के खेमे में जोश है. राजस्थान में अब सचिन को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने लगी है. 

Rajasthan News: राजस्थान के इन जिलों में जाट आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू, CM भजनलाल शर्मा से है आरक्षण की उम्मीद

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget