एक्सप्लोरर

Rajasthan: सत्ता गई सपोर्ट नहीं! कांग्रेस को दान देने वालों में सबसे आगे राजस्थानी, अब तक सबसे ज्यादा डोनर्स राजस्थान से

Donate For Desh: राजस्थान में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए सत्ता हासिल कर ली है लेकिन लोगों का समर्थन अभी भी बरकरार है. 'डोनेट फॉर देश' कैंपेन में सबसे ज्यादा डोनर्स राजस्थान के ही हैं.

Rajasthan Congress: राजस्थान में राज बदलने के रिवाज के चलते कांग्रेस पार्टी सत्ता से तो दूर हो गई, लेकिन पार्टी के सपोर्ट बेस के तौर पर राजस्थान अब भी सबसे बड़े किलों में शामिल है. इस दावे के लिए तर्क के तौर पर कांग्रेस के हाल ही में शुरू किए गए 'डोनेट फॉर देश' कैंपेन से मिलने वाले आंकड़ों को गिना जा सकता है. राजस्थान को इस मुहिम के दौरान सबसे ज्यादा पैसा भले ही महाराष्ट्र से मिला हो, लेकिन सबसे ज्यादा दानदाता राजस्थान से हैं. 

कांग्रेस पार्टी अब तक डोनेट फॉर देश कैंपेन के जरिए 5 करोड़, 49 लाख, 18 हजार 615 रुपए इकट्ठे कर चुकी है. इसमें से 58 लाख 86 हजार 862 रुपए तो सिर्फ राजस्थान से ही इकट्ठे किए गए हैं. इस कैंपेन के जरिए कांग्रेस को किए गए दान के मामले में राजस्थान दूसरे नंबर पर है. वहीं दानदाताओं की बात करें तो राजस्थान पहले नंबर पर है. कांग्रेस को दान देने वालों में से 16.08 फीसदी दानदाता राजस्थान के ही हैं.

गहलोत और पायलट ने भी दिया दान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के आंकड़े भले ही कांग्रेस पार्टी के लिए मुफीद न रहे हों, लेकिन राजस्थान से मिल रहे दान ने जरूर राजस्थान कांग्रेस को दम दिया होगा. यहां बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता भी पार्टी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश में जुटे हैं और जमकर दान भी कर रहे हैं. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी 1 लाख 38 हजार-1 लाख 38 हजार का दान पार्टी को दिया है.

कांग्रेस पार्टी डोनेट फर देश कैंपेन चला रही है. इस क्राउडफंडिंग अभियान के जरिए कांग्रेस फंड इकट्ठा कर रही है. कांग्रेस इसे पार्टी की स्थापना के 138 वर्षों से भी जोड़ रही है, जिसके लिए इस कैंपेन के जरिए डोनेशन की कैटेगरी भी 138, 1380, 13800, एक लाख 38 हजार रुपए की रखी है. इस कैंपेन के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर डोनेशन इकट्ठा कर रहे हैं.

हाल ही में राजस्थान हारी है कांग्रेस 

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भले ही हार का सामना करना पड़ा और बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है. लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रति अब भी लोगों का प्यार बना हुआ है. बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 और कांग्रेस ने 69 सीटें जीतीं है. राजस्थान की मौजूदा बीजेपी सरकार लगातार पूर्व सीएम अशोक गहलोत के निशाने पर है. राजस्थान में अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है. इसे लेकर कई बार अशोक गहलोत तंज कस चुके हैं.

ये भी पढ़ें

MP Cabinet Ministers: शिवराज सरकार में मंत्री रहे कितने नेताओं को मोहन सरकार की मंत्रिमंडल में मिला मौका, यहां देखें लिस्ट

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget