एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: बीजेपी में मुख्यमंत्री के 8 दावेदार, कौन होगा राजस्थान में सीएम चेहरा? कांग्रेस विधायक रघु शर्मा ने दिया जवाब

पूर्व कैबिनेट मंत्री और केकड़ी से विधायक रघु शर्मा ने कहा है कि 9 नए जिले बना कर सरकार ने अच्छा संदेश दिया है. आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि BJP खंड-खंड है और कांग्रेस एकजुट है.

Rajasthan Election 2023: अजमेर के केकड़ी से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा (Raghu Sharma) का कहना है कि नए जिलों (New Districts In Rajasthan) की घोषणा के बाद राजस्थान की सियासत में बड़ा बदलाव हो गया है. उनका कहना है कि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक नए राजस्थान का भविष्य लिखा है. रघु शर्मा का कहना है कि अचानक से नहीं बल्कि बहुत दिनों से नए जिलों तस्वीर तैयार की जा रही थी. अब जाकर उसकी घोषणा की गई है. पिछले 5 सालों से हर बजट में सरकार ने कुछ न कुछ दिया तब जाकर के नए जिले बनाए गए हैं. 

रघु शर्मा ने नए जिलों की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. उनका यह भी कहना है कि बीजेपी इस फैसले से सदमे में चली गई है. जिलों की घोषणा1 दिन की प्रक्रिया नहीं है. पिछले 5 सालों से जीरो टैक्स (Zero Tax) के साथ सरकार उप तहसीलें, तहसील और एडीएम कार्यालय बना रही थी तब जाकर ये जिले बनाए गए हैं. उनका यह भी कहना है कि जब 1956 में राजस्थान का निर्माण हुआ तो उसके बाद से लगभग 52 सालों में मात्र 7 जिले बन पाए और अब 19 जिले बना करके सरकार ने अच्छा संदेश दिया है.

'BJP खंड-खंड है और कांग्रेस एकजुट है'

रघु शर्मा ने कहा कि सत्ता का विकेंद्रीकरण तभी होगा है जब छोटी-छोटी इकाई होगी, तभी तो वहां डीएम-एसपी का पहुंचना आसान होगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान एक बड़ा भूभाग है. यहां पर जिलों की घोषणा पहले ही हो जानी चाहिए थी लेकिन बीजेपी नहीं कर पाई. बीजेपी भी 27 सालों तक सत्ता में रही है. अब उन्हें इस बात का कष्ट हो रहा है कि आखिर राजस्थान में कैसे कांग्रेस सरकार ने एक झटके में 19 जिलों की घोषणा कर दी है. 19 जिलों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी कोमा में चली गई है. रघु शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी खंड-खंड है और कांग्रेस एकजुट हैं. इस बार हम लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं और हम फिर लौट कर आएंगे .

रघु शर्मा ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी में एकता होती तो अब तक नेता प्रतिपक्ष बना दिए गए होते. नेता प्रतिपक्ष बनाने में भारतीय जनता पार्टी क्यों पीछे रह जा रही है? बीजेपी में 8 मुख्यमंत्री के दावेदार हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस में सीएम का चेहरा साफ है जिसके नेतृत्व में चुनाव होता है वही सीएम है. उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि 2013 में भी जो चेहरा थे 2018 में भी वही थे और वही सीएम हैं. 

गोविंद सिंह डोटासरा के आलाकमान कहने पर दी सफाई

रघु शर्मा के मुताबिक लोकतंत्र में सीटों के गिरने का काम कोई भी पॉलिटिकल पार्टी नहीं कर पाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ इस बार सरकार में वापस आएगी. पिछले दिनों गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने रघु शर्मा को आलाकमान कह दिया था तो इसपर शर्मा का कहना है कि मैं एक कार्यकर्ता हूं. 40 साल से यही कर रहा हूं. गोविंद सिंह डोटासरा ने हमारी इज्जत की और सम्मान में ऐसा कह दिया था. इससे हमारे क्षेत्र में डोटासरा की कितनी इज्जत बढ़ गई है किसी को अंदाजा भी नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: गहलोत-पायलट की तकरार पर फारुक अबदुल्ला का बड़ा बयान, बोले- 'नहीं रहे साथ तो कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगा राजस्थान'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget