एक्सप्लोरर

Rajasthan: सुखजिंदर सिंह का आरोप, 'विपक्ष की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहा केंद्र'

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को जयपुर में कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी आम जनता की आवाज दबा रही है, जबकि राहुल गांधी जनता की आवाज को उठा रहे हैं.

Rajasthan Politics: कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन

सुखजिंदर सिंह रंधावा यहां पार्टी के 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान को लेकर जयपुर संभाग के प्रमुख कांग्रेस नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. पार्टी प्रवक्ता के अनुसार रंधावा ने कहा कि आम जनता की आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आम जनता की दुख, तकलीफों एवं समस्याओं को उठाते हुए 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे हैं जिसे जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, यह बात सभी नेताओं को समझनी होगी उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की यदि सुनेंगे तो कार्यकर्ता आपको सफलता दिलाएगा, इसलिए कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप काम करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें.

राजस्थान सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बना पाई बीजेपी 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य में बीजेपी न तो राजस्थान सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा बना पाई है, और न ही कोई आन्दोलन कर सकी, बस झूठे तथ्यों के आधार पर पेपर लीक जैसे मुद्दों पर दुष्प्रचार कर रही है.

बैठक को प्रदेश स्तरीय कई नेताओं ने किया संबोधित 

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी तरुण कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास और 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की प्रदेश स्तरीय समिति के संयोजक राम सिंह कस्वा ने भी संबोधित किया.

ये भी पढ़ें :-Rajasthan News: चुनाव से पहले गुर्जरों को लुभाने की कोशिश, मेवाड़ में पीएम बोले- 'कमल से हुई हम दोनों की पैदाइश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget