एक्सप्लोरर

Rajasthan: दिव्या मदेरणा पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में बद्रीराम जाखड़, कहा- 'बीजेपी का दे रही साथ'

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता बद्रीराम जाखड़ ने दिव्या मदेरणा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उनके साथ यह दिक्कत है कि वह किसी को खुद से आगे बढ़ते नहीं देख सकती हैं.

Jodhpur News: जोधपुर जिले की भोपालगढ़ कोऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता बद्रीराम जाखड़ (Badriraj Jakhad) और दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) आमने-सामने आ गए. उनके समर्थकों ने खूब हंगामा भी किया. पुलिस ने शांति से चुनाव करवाने के लिए हंगामा कर रहे समर्थकों को डंडे से खदेड़ा दिया. हंगामा कर रहे लोगों ने विधायक दिव्या मदेरणा को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया है. 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया कि कोऑपरेटिव सोसायटी किसानों से जुड़ी सोसाइटी है और कांग्रेस के पास पूरे मेंबर थे. कांग्रेस के दो मेंबरों को हमने खड़ा किया था. दिव्या मदेरणा ने सिर्फ कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश के तहत एक बीजेपी के समर्थक और दूसरा आरएलपी के समर्थक प्रत्याशियों को जीत दिलाई. कांग्रेस के मनीष खदाव का अपहरण कर, उसको डरा धमका कर फार्म हाउस में रखा. मनीष को पत्नी और बच्चे तक से मिलने नहीं दिया ना ही बात करने दी. सब गलत काम तो दिव्या मदेरणा ने किए और उल्टा मुझे ही बदनाम कर रही हैं कि मैंने उसे जान से मारने की धमकी दी. 

वह किसी को आगे बढ़ते नहीं देख सकती- जाखड़
जाखड़ ने कहा, 'दिव्या मदेरणा मेरी पोती जैसी हैं. मैंने मेरे जीवन में आज दिन तक किसी को धमकी नहीं दी. दिव्या मदेरणा जरूर लोगों को और अधिकारियों को धमकाती रहती हैं. दिव्या मदेरणा की प्रॉब्लम यह है कि वह अपने से आगे बढ़ता हुआ किसी को देखना नहीं चाहती हैं. दिव्या मदेरणा और लीला मदेरणा का आज तक इतिहास रहा है.वो कांग्रेस के खिलाफ रही है. कांग्रेस को हराने के लिए बीजेपी का समर्थन किया है. जब मैं लोकसभा चुनाव में खड़ा हुआ था. तो मुझसे डिमांड कि मैंने डिमांड भी पूरी की लेकिन मदेरणा परिवार ने मेरे साथ धोखा किया मेरे यहां पर नहीं आए. पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा, 'मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए हैं मैं इसकी कार्रवाई करूंगा.मैं वकील से मिलकर जल्द ही दिव्या मदेरणा के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा हूं. राहुल गांधी का तो इतना छोटा सा मामला था जिसमें दो साल की सजा हो गई. यहां पर तो दिव्या मदेरणा का आतंक है. साथ ही झूठे आरोप लगा रही हैं.'

पायलट के ट्वीट से नहीं लगा बुरा- जाखड़
उधर, सचिन पायलट के ट्वीट पर बद्रीराम जाखड़ ने कहा, 'उन्होंने ट्वीट किया मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि सचिन पायलट तो मेरे धुर विरोधी हैं क्योंकि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना चाहता हूं जब पाली में चुनाव थे मैंने जिलाध्यक्ष बनाने के लिए नाम दिया सचिन पायलट ने जानबूझकर किसी अन्य को जिलाध्यक्ष बनाया और हम 6 की 6 सीटे हार गए. सचिन पायलट ने कांग्रेस को बहुत नुकसान पहुंचाया है पर लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं इसी तरह से दिव्या मदेरणा भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रही है. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: कोर्ट से राहत मिलने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूछा- 'गहलोत सीएम हैं या षड्यंत्रकारी'?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget