एक्सप्लोरर

'सारे काम छोड़कर पंजाब-खालिस्तान वाला मामला निपटाए केंद्र सरकार, हिन्दू राष्ट्र की मांग उठाना ठीक नहीं'- सीएम गहलोत

Rajasthan Politics: केंद्र सरकार को सारे काम छोड़कर खालिस्तानी समस्या का समाधान करना चाहिए. अगर इसी तरह धर्म के नाम पर नफरत जारी रही, तो हम आने वाली पीढियों के लिए क्या छोड़कर जाएंगे?

Rajasthan CM Ashok Gehlot: कोटा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार, पीएम मोदी, आरएसएस और लोकसभा अध्यक्ष के साथ ही हड़ताली चिकित्सकों पर जमकर बरसे. उनके तेवर बेहद ही तीखे नजर आए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने से साफ हो गया है बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा से बोखला गई हैं. 

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हिन्दुस्तान में हिन्दू राष्ट्र की मांग उठना बेहद चिंता की बात है, क्योंकि यह हमें विखंडन की ओर ले जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भागवत के हिन्दू राष्ट्र की मांग के बाद अब अमृतपाल जैसों को भी खालिस्तान की बात करने की हिम्मत मिल गई है. ये बेहद चिंताजनक है. सरकार को सारे काम छोड़कर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या छोड़कर जाना चाहते हैं.

राहुल गांधी के लिए एक हुआ विपक्ष

अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया गया. उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने पर कहा कि लोकसभा में निष्पक्षता से काम नहीं हो रहा है. लोकसभा में दबाव में काम हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे ने विपक्ष के सभी धड़ों को एक कर दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर पॉलिटिकल पार्टियों पर जनता का दबाव रहता है. देशहित में सभी पार्टियों को एक होना पड़ेगा और मुकाबला करना पड़ेगा.

डॉक्टर्स की हड़ताल के पीछे आरएसएस की लॉबी

डॉक्टर्स की चल रही हड़ताल के बारे में गहलोत ने कहा कि डॉक्टर्स की चीफ सेकेट्री से बात हुई, इनके सारे सुझाव मान लिए, उसमें बाद में चार-पांच गद्दार डॉक्टर आए और डॉक्टर्स से कहा हमें नहीं पूछा, कैसे चले गए. वह आरएसएस के डॉक्टर्स थे. उन्होंने कहा कि मैं आरोप लगा रहा हूं और सच्चाई बता रहा हूं. कुछ डॉक्टर्स दिल्ली से आए और हमसे बिना मिले राज्यपाल से मिलकर चले गए. वह भी आरएसएस के डॉक्टर्स थे. आरएसएस की लॉबी डॉक्टर्स को बर्बाद और गुमराह कर रही है.

कुछ डॉक्टर नेतागिरी कर रहे हैं

गहलोत ने कहा कि डॉक्टरी एक प्रतिष्ठत पेशा हैं, लेकिन कुछ डॉ. नेतागिरी कर रहे हैं. उन्हें जनहित में हड़ताल खत्म कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा अभी कानून पास हुआ है, नियम कायदे बनाना बाकी है, कुछ रह गया तो वह भी ठीक कर देंगे.

ये भी पढ़ेंः Doctor Against RTH: काले कपड़े पहनकर डॉक्टरों ने कोटा शहर में चलाई साइकिल, राइट टू हेल्थ बिल का किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget