एक्सप्लोरर

Rajasthan: ‘टेक्नोलॉजी फॉर ऑल‘ विजन के साथ सीएम गहलोत ने किया 'राजस्थान डिजिफेस्ट' का शुभारंभ, जानें- क्या है खास?

Rajasthan Digifest: सीएम गहलोत ने इस मौके पर कहा युवाओं का उत्साह प्रदेश की उन्नति में अहम भूमिका निभाता है इसी दिशा में प्रदेश का अगला बजट युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समर्पित होगा.

Rajasthan Digifest In Jaipur: जयपुर (Jaipur) के बिड़ला सभागार में शनिवार को दो दिवसीय राजस्थान डिजिफेस्ट (Rajasthan Digifest) की शुरूआत हुई. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने समारोह में युवाओं से कहा कि राजीव गांधी सिर्फ 40 वर्ष की आयु में देश के प्रधानमंत्री बन गए थे. वे ही देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए पहली बार कम्प्यूटर क्रांति लाए थे. आज उसी का असर यहां युवाओं के उत्साह, कार्य के प्रति समर्पित भाव और नवाचारों में देखने को मिल रहा है. उन्होंने  कहा कि हमारा विजन ‘टेक्नोलॉजी फॉर ऑल‘ का है. इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है.


Rajasthan: ‘टेक्नोलॉजी फॉर ऑल‘ विजन के साथ सीएम गहलोत ने किया 'राजस्थान डिजिफेस्ट' का शुभारंभ, जानें- क्या है खास?

युवाओं को समर्पित होगा अगला बजट


Rajasthan: ‘टेक्नोलॉजी फॉर ऑल‘ विजन के साथ सीएम गहलोत ने किया 'राजस्थान डिजिफेस्ट' का शुभारंभ, जानें- क्या है खास?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि युवाओं का उत्साह राजस्थान प्रदेश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. युवा किसी भी क्षेत्र में बदलाव ला सकते हैं. राज्य सरकार भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य व प्रोत्साहन में अहम निर्णय ले रही है. इसी दिशा में अगला बजट युवाओं और विद्यार्थियों को समर्पित होगा. उन्होंने युवा हितों में बेहतर निर्णयों के लिए प्रदेशवासियों से सुझाव भी मांगे.

सीएम ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन


Rajasthan: ‘टेक्नोलॉजी फॉर ऑल‘ विजन के साथ सीएम गहलोत ने किया 'राजस्थान डिजिफेस्ट' का शुभारंभ, जानें- क्या है खास?
फेस्ट में सीएम गहलोत ने सूचना तकनीक पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं के नवाचारों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया. प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा ने बताया कि यह दो दिवसीय फेस्टिवल सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से आयोजित की जा रही है. इस दो दिवसीय बहुआयामी आयोजन का उद्देश्य युवाओं, स्टार्टअप्स, निवेशकों, कॉरपोरेट्स, भागीदारों और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाना और बड़े पैमाने पर सरकार और जनता के साथ बातचीत और सहयोग की सुविधा प्रदान करना है.

स्टार्टअप की सबसे बड़ी प्रदर्शनी


Rajasthan: ‘टेक्नोलॉजी फॉर ऑल‘ विजन के साथ सीएम गहलोत ने किया 'राजस्थान डिजिफेस्ट' का शुभारंभ, जानें- क्या है खास?
यह एक साझा मंच पर राज्य के स्टार्टअप द्वारा उत्पादों और सेवाओं की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है, जिसमें राज्यभर से विभिन्न विश्वविद्यालयों और एटीएल का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार्टअप्स अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे. इन सभी स्टार्टअप को उत्पादों एवं सेवाओं की सीधी खरीद के लिए सरकारी अधिकारियों के सामने उनकी बातचीत व पिच की सुविधा मिल रही है. स्टार्टअप बाजार में उत्पाद आधारित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 30 स्टार्टअप को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर दिया जा रहा है.

सीएम को सिविल सोसायटी ने दिए सुझाव


Rajasthan: ‘टेक्नोलॉजी फॉर ऑल‘ विजन के साथ सीएम गहलोत ने किया 'राजस्थान डिजिफेस्ट' का शुभारंभ, जानें- क्या है खास?
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सिविल सोसायटी से निखिल डे व उनकी टीम ने प्रदेश की उन्नति में सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग संबंधित सुझाव दिए. मुख्य सचिव उषा शर्मा,  वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आयुक्त आशीष गुप्ता सहित राज्य सरकार के उच्चाधिकारी, देशभर से आए सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, आईटी सेक्टर के विद्यार्थी इस अवसर पर  उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: उदयपुर में 60 लाख की चोरी का मामला, थाने में तैनात कांस्टेबल ही निकला वारदात का मास्टरमाइंड

Udaipur: प्रेमी संग भागने के लिए विवाहिता ने रची अपनी मौत की ऐसी साजिश, पुलिस के उड़े तोते; ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget