एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, 93 हजार छात्रों को फ्री इंटरनेट के साथ टैबलेट देगी राज्य सरकार

Rajasthan Free Smart Tablets and Internet: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने 93 हजार स्टूडेंट्स को तीन साल फ्री इंटरनेट के साथ स्मार्ट टैबलेट देने की घोषणा की है.

Rajasthan Free Smart Tablets and Internet: राजस्थान (Rajasthan) की एक करोड़ पैंतीस लाख महिलाओं को तीन साल तक फ्री इंटरनेट के साथ मोबाइल फोन देने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक और बड़ा ऐलान किया है. अब गहलोत सरकार (Gehlot Government) प्रदेश के 93 हजार स्टूडेंट्स को भी तीन साल फ्री इंटरनेट के साथ स्मार्ट टैबलेट देगी. सीएम गहलोत ने जयपुर (Jaipur) में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल (Rajiv Gandhi Rural Olympic Games) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह में यह बड़ी घोषणा की है.

सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है. इसी के तहत पिछले कार्यकाल में प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए थे. अब इस योजना को पुनः शुरू करते हुए 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 93 हजार विद्यार्थियों को इस साल स्मार्ट टैबलेट्स दिए जाएंगे. इनमें 3 साल की फ्री इंटरनेट कनेक्टीविटी भी होगी. इससे स्टूडेंट को पढ़ाई में आसानी होगी और अलग-अलग प्रकार की उपयोगी जानकारियां घर बैठे प्राप्त हो सकेंगी.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत को सचिन पायलट को 'मैसज', कहा- जल्दीबाजी करेंगे तो ठोकर खाएंगे

खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों को आईटी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आधुनिक दौर में हमारे युवा किसी से पीछे न रहे. सीएम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवांवित करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. इन खिलाड़ियों में अवनि लेखरा, अभिनव शर्मा, वर्षा जाखड़, देवेन्द्र झाझड़िया, कविता सिहाग, सुंदर सिंह गुर्जर, कृष्णा नागर, जान्हवी मेहरा, दीपक हुड्डा, नितिका बंसल, मुकेश चौधरी, अनुज कुमार, नीरज, बलवंत सिंह, सुमित पूनिया, शुभम गौरा शामिल थे. इस दौरान खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्थान क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत भी मौजूद थे.

युवाओं, छात्रों और खिलाड़ियों को समर्पित होगा अगला बजट
सीएम गहलोत ने कहा कि आने वाला बजट युवाओं, छात्रों और खिलाड़ियों को समर्पित होगा. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी बजट के लिए अपने सुझाव भेजने के लिए भी आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. पदक विजेताओं के लिए सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत पद आरक्षित किए हैं. खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ नियुक्तियां दी जा रही हैं. अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये तक कर दी है. खिलाड़ियों को अच्छे प्रशिक्षक उपलब्ध करवा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget