एक्सप्लोरर

Chittorgarh: सांवलिया सेठ मंदिर का खुला दानपात्र, एक दिन में निकले इतने करोड़ रुपये, अभी और होगी गिनती

Sanwaliya Seth Mandir: चढ़ावे में इंडियन करेंसी, सोने-चांदी के जेवर के साथ ही विदेशी करेंसी भी बड़ी मात्रा में निकलती है. एक औसत आंकड़े के अनुसार यहां हर महीने करीब 10 करोड़ रुपये चढ़ाए जाते हैं.

Rajasthan News: मेवाड़ के प्रमुख कृष्ण धाम चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में स्थित सांवलिया मंदिर जो सेठों के सेठ नाम से प्रसिद्ध है, वहां का भंडारा खुला. पहले दिन यहां पर 7 करोड़ रुपए की राशि निकली गई. इस मंदिर में हर माह भंडारा खुलता है, जिसमें करोड़ों रुपए की राशि, जेवरात सहित अन्य चढ़ावा निकलता है. अभी भंडारे की गणना बाकी है, जो सोमवार को होगी, इसलिए यहां से और ज्यादा राशि निकलेगी. एक बात यह भी है कि मंदिर के चढ़ावे में सिर्फ इंडियन करेंसी, सोने-चांदी के जेवर के साथ ही विदेशी करेंसी भी बड़ी मात्रा में निकलती है.

5 बैंकों के अधिकारी सहित बोर्ड सदस्यों ने की गणना

श्री सांवरिया जी मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर ने बताया कि भगवान श्री सांवरिया सेठ की राजभोग आरती के बाद सांवरिया सेठ का भंडार खोला गया. इस मौके पर मंदिर बोर्ड चेयरमैन भेरू लाल गुर्जर, भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली, उप तहसीलदार मुकेश कुमार महात्मा, मंदिर बोर्ड के सदस्य जानकी दास वैष्णव, अशोक शर्मा, भेरूलाल सोनी, लाल पाटीदार, संजय मण्डोवरा, संपदा अधिकारी कालू लाल तेली, लहरी लाल गाडरी आदि की देखरेख में 5 बैंकों की टीमों द्वारा दानपात्र की राशि की गिनती शुरू की गई.

शाम को निर्धारित समय तक 6 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपयों की गिनती की गई. दानपात्र से सोने चांदी के जेवर भी निकले, जिनका तौल करना बाकी है. साथ ही छोटे नोटों, सिक्कों की गिनती के अतिरिक्त भेंट कक्ष में भक्तों द्वारा भेंट की गई राशि और ऑनलाइन सहयोग राशि की गणना करना शेष है. 

 सोमवार को होगी गणना

नंदकिशोर टेलर ने बताया कि कल शनि अमावस्या होने के कारण दान राशि की गणना अब सोमवार को होगी. इसे देखते हुए दान राशि 8 करोड़ रुपए पार होने की संभावना जताई गई. बता दें कि भगवान सांवरिया सेठ मेवाड़ के प्रमुख आराध्य देव हैं. मेवाड़ के अतिरिक्त मालवांचल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. वहीं सांवरिया सेठ की महिमा अब महाराष्ट्र कर्नाटक और गुजरात तक पहुंच गई. अन्य राज्यों से भी प्रतिदिन हजारों भक्त भगवान सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भगवान सांवरिया सेठ का भंडार प्रतिमाह चतुर्दशी पर खोला जाता है. एक औसत आंकड़े के अनुसार हर महीने करीब 10 करोड़ रुपए की धनराशि निकलती है.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Congress Crisis: कांग्रेस की बैठक में भिड़े कार्यकर्ता,कैबिनेट शांति धारीवाल पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget