एक्सप्लोरर

Rajasthan: नशा तस्करों पर चितौड़गढ़ की पुलिस बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की अफीम और ब्राउन शुगर बरामद

Chittorgarh News: चितौड़गढ़ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों से करीब 40 लाख रुपए की अफीम और 45 लाख रुपए की कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की है.

Rajasthan News:  राजस्थान की चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 करोड़ रुपए की अफीम और गांजा जब्त किया है. मामले में 3 आरोपियों को भी दबोचा गया है. दरअसल चित्तौड़गढ़ अफीम का गढ़ कहां जाता है क्योंकि यहां बड़ी मात्रा में अफीम का उत्पादन होता है. इसी कारण यहां तस्करी भी बड़ी मात्रा में होती है. अफीम एक किसान ने अपने घर के अंदर जमीन में खुफिया जगह छुपा रखी थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है. 

जमीन में छुपा रखी थी अफीम 
 चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों व पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई है. रात्रि गश्त के दौरान कपासन थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह पुनि ने सुचना दी, कि उनके द्वारा 1.550 किलोग्राम अफीम के साथ बाबरीया खेड़ा निवासी 21 साल के रमेश चन्द्र उर्फ रामेश्वर पुत्र नारायण लाल जाट को पकड़ा है. जिसने बताया कि वो चित्तौडिया निवासी भगवान लाल जाट पुत्र भैरूलाल जाट के यहां से अफीम लेकर आया था, उसके घर में और अफीम भी है.

1 लाख से ज्यादा रुपए भी बरामद
थानाधिकारी कपासन की सूचना पर चित्तौडिया गांव मे भगवान लाल के घर पर दबिश देकर उसके घर की तलाशी ली गई. इस दौरान पुलिस को भगवान लाल के द्वारा अपने घर में सिढियों के नीचे भकारी में एक प्लास्टिक के ड्रम मिला. जिसमें 7 किलो 700 ग्राम अफीम अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर छुपाई गई थी. घर की तलाशी के दौरान घर से एक लाख नौ हजार पांच सौ रुपए भी बरामद हुए. अफीम और नकद राशि को पुलिस ने जब्त कर लिया. जिसकी कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है.

 अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो भाई गिरफ्तार
एसपी राजन दुष्यन्त के अनुसार, मंगलवाड थानाधिकारी रविन्द्र चारण के नेतृत्व में दूसरी कार्रवाई की गई. थाने का जाब्ता थाना सर्कल में गश्त कर रहा था. गश्त के दौरान चित्तौडगढ उदयपुर सिक्स लेन हाईवे रोड पर राधेकृष्णा गेस्ट हाउस के सामने संदिग्ध लगने पर 2 व्यक्तियों को रोका गया. जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 223.62 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर भी मिली. जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए है. मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान सिरोही निवासी 20 साल के सोमाराम और 22 साल के कालूराम के रूप में हुई है ये दोनों भाई है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: इन 5 सियासी समीकरणों से समझिए राजस्थान की राजनीति का पूरा गणित, बीजेपी-कांग्रेस के वोटों पर कौन डालेगा डाका?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget