एक्सप्लोरर

Rajasthan: सैनिकों के परिजनों की मदद करेगी 'वीर जवान हेल्प डेस्क', बूंदी पुलिस ने शुरू की अनूठी पहल

Rajasthan News: राजस्थान में पहली बार सैनिकों के लिए डेस्क खोलने का प्रयोग बूंदी पुलिस ने किया है. हेल्प डेस्क पर सैनिकों के परिवारजनों से मिलनेवाली शिकायतों का 7 दिन में समाधान होगा.

Bundi News: देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों को अब बूंदी (Bundi ) जिले में  परेशान नहीं होना पड़ेगा. परिजनों की मदद करने के लिए बूंदी पुलिस ने वीर जवान हेल्प डेस्क शुरू की है. बूंदी एसपी ऑफिस सहित सभी थानों में हेल्प डेस्क फौजियों के परिवारजनों से मिलनेवाली शिकायतों का 7 दिन में समाधान होगा. राजस्थान (Rajasthan) में पहली बार सैनिकों के लिए डेस्क खोलने का प्रयोग बूंदी पुलिस ने किया है. बूंदी जिले का देश में जवान कहीं पर भी ड्यूटी दे रहा हो, उसके परिवार के किसी भी व्यक्ति को सरकारी दफ्तरों-थाना संबंधित शिकायतों को डेस्क पर संपर्क कर समाधान हल कर सकेगा. 

सैनिकों के परिवारजनों को नहीं होना होगा परेशान
एसपी जय यादव ने बताया कि सैनिकों के परिवारजनों को कई मामलों में पुलिस सहित प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिल पाती. जबकि सेना के जवान हमारे लिए 24 घंटे धूप, माइनस डिग्री तापमान में तत्पर रहते हैं. देश सेवा में लगे जवानों के परिजनों को पारिवारिक विवाद, लड़ाई-झगड़े, जमीनों पर कब्जे या फिर कोई भी कानूनी विवाद के लिए परेशान नहीं होना पड़े. इसी सोच के साथ 'वीर जवान हेल्प डेस्क' को साकार रूप दिया है. बूंदी जिले के अलग-अलग हिस्सों के 1500 सैनिक, अर्धसैनिक, सुरक्षा एजेंसियों में देश के अलग-अलग प्रदेशों, बॉर्डर पर तैनात हैं. बूंदी पुलिस ने एसपी ऑफिस सहित सभी थानों में वीर जवान हेल्प डेस्क खोल दी है. लेकिन सैनिक के परिजन, रिटायर्ड जवान ऑनलाइन शिकायत देने की बजाय डेस्क का व्हाट्सएप नंबर 8764862310 और ई-मेल आइडी veerjawanhelpdeskbundi@gmail.com पर सूचना भेज सकेंगे.

Rajasthan में बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आसमान पर हैं सब्जियों के भाव

एसपी ऑफिस में वीर जवान हेल्प डेस्क का शुभारंभ
शिकायत भेजने के बाद 7 दिन में निस्तारण करना ही वीर जवान हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य होगा, दोनों सेवा 24 घंटे शुरू रहेगी. जिले के सभी पुलिस थाने में सेना से जुड़े मामले परिजनों का रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा. शिकायतों की मॉनिटरिंग एसपी करेंगे और समाधान करने के लिए एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है. थाना स्तर पर आने वाले मामलों की समीक्षा संबंधित डीएसपी करेंगे. पुलिस के आलावा अन्य मामले आने पर भी संबंधित विभागों को पत्र लिख कर समाधान किया जाएगा.

सैनिकों ने जताया बूंदी पुलिस का आभार 
बूंदी एसपी ऑफिस में वीर जवान हेल्प डेस्क का शुभारंभ होने के साथ सैनिकों ने बूंदी पुलिस का आभार जताया. सूबेदार कैलाश चंद ने कहा कि पुलिस ने सैनिकों की समस्याओं के लिए हेल्प डेस्क शुरू करना सम्मान की बात है. हमे भी कई सारी समस्याओं के लिए थानों सहित सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन अब हेल्प डेस्क से उम्मीद जगी है कि जल्द हमारी भी सुनी जाएगी. पहल को सैनिकों ने सरकार से पूरे देश में लागू करने की मांग की है. कई सैनिकों ने सरकार की तरफ से मिली भूमि पर हो रहे कब्जे को हटाने की मांग की. 

Rajasthan में अब डीजे वाले अपनी मर्जी से नहीं बजा पाएंगे गाने, पहले पुलिस से लेनी होगी परमिशन, करौली हिंसा के बाद सरकार सख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget