एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: ब्राह्मण जिलाध्यक्ष को हटाकर BJP ने जैन के हाथ में सौपी जोधपुर की कमान, क्या चुनाव पर होगा असर?

Rajasthan News: RSS के नजदीकी देवेंद्र जोशी को हटाकर गजेंद्र सिंह शेखावत के नजदीकी माने जाने वाले देवेंद्र सालेचा को BJP ने जोधपुर का नया जिला अध्यक्ष बनाया है. वो अभी महानगर बीजेपी में महामंत्री थे.

BJP Politics in Rajasthan: राजस्थान में चुनावी वर्ष (Rajasthan Assembly Election 2023) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन ने दो संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है.जोधपुर शहर में देवेंद्र सालेचा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. सालेचा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नजदीकी माने जाते हैं. इससे पहले जोधपुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी थे.वो इससे पहले दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. बीजेपी ने ब्राह्मण जिलाध्यक्ष को हटाकर जैन के हाथ में जिले की कमान सौंपी है. जोधपुर में जिलाध्यक्ष बदलने के बाद राजनीति समीकरण भी बदलने के आसार नजर आ रहे हैं.

बीजेपी ने किसे बनाया है जोधपुर का जिलाध्यक्ष

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. जोधपुर शहर में तीन विधानसभा क्षेत्र- सूरसागर विधानसभा, शहर विधानसभा और सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र हैं. अभी इनमें से दो सीटों शहर और सरदारपुरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है. सूरसागर विधानसभा सीट बीजेपी ने जीत हासिल की है. सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्तमान में विधायक हैं. 

आरएसएस के नजदीकी रहे देवेंद्र जोशी को हटाकर गजेंद्र सिंह शेखावत के नजदीकी माने जाने वाले देवेंद्र सालेचा को कमान सौंपी गई है. देवेंद्र सालेचा पूर्व में उप महापौर और वर्तमान में शहर जिला कमेटी में महामंत्री के पद पर थे. विधानसभा चुनाव से पहले पहली बार बड़ा जातिगत बदलाव बीजेपी ने किया है.

कौन कौन रहा है जोधपुर बीजेपी का अध्यक्ष

इससे पहले माली समाज के नरेंद्र कच्छवाहा बीजेपी के जिला अध्यक्ष रहे. उसके बाद तीन बार ब्राह्मण जिलाध्यक्ष रहे. एक बार जगत नारायण जोशी और दो बार देवेंद्र जोशी. पिछले विधानसभा चुनाव में देवेंद्र जोशी जिला अध्यक्ष थे. इस बार जैन समाज का जिला अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए नया संदेश दिया है. इससे पहले तक जोधपुर शहर विधानसभा से बीजेपी का उम्मीदवार जैन समाज का होता था. बीजेपी ने इसी के साथ जोधपुर के राजेंद्र बोराणा को बालोतरा का संगठनात्मक प्रभारी बनाया है. बीजेपी कुल 17 जिलों के प्रभारी बदले हैं.

ये भी पढ़ें

Dacoit Gabbar Singh: चंबल का असली गब्बर सिंह, जिसने तांत्रिक के कहने पर काट दिए 116 लोगों के नाक-कान, सैंकड़ों की ली थी जान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget