एक्सप्लोरर

Bundi News: नगर परिषद के कार्यों में करोड़ों रुपए का घोटाला, BJP विधायक और पूर्व सभापति आमने-सामने

बीजेपी विधायक अशोक डोगरा ने एसीबी में बीजेपी के तत्कालीन सभापति महावीर मोदी सहित 11 नामजद लोगों पर नगर परिषद में सरकारी राशि और पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज करवाया है.

बूंदी (Bundi) से बीजेपी विधायक अशोक डोगरा  (BJP MLA Ashok Dogra) और पूर्व सभापति महावीर मोदी (Mahaveer Modi) के बीच ठन गई है. दोनों के बीच की तनातनी शहर में चर्चा का विषय बन गई है. विधायक अशोक डोगरा ने नगर परिषद (Nagar Parishad) में सरकारी राशि और पद के दुरुपयोग का एसीबी (ACB) में बीजेपी के तत्कालीन सभापति महावीर मोदी सहित 11 नामजद लोगों पर मामला दर्ज करवाया है. आरोपियों में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार पर  शामिल हैं.

नगर परिषद के कार्यों में करोड़ों रुपए का घोटाला

11 लोगों पर नगर परिषद के कार्यों में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप है. बूंदी विधायक अशोक डोगरा के एसीबी मुख्यालय को दिए परिवाद में बताया गया है कि वर्ष 2015 से 2020 तक महावीर मोदी बूंदी नगर परिषद के सभापति रहते टेंडर प्रक्रिया, अमृत योजना, सीवरेज लाइन और ठेकेदारों के सीसी रोड, कचरा पात्र क्रय, कचरा संग्रहण एवं शौचालय संबंधित अन्य कई कार्यों में करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया. आगे कहा गया कि पद का दुरुपयोग करके भी ठेकेदारों को टेंडर जारी कर दिए. 5 अप्रैल 2022 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुख्यालय ने बूंदी चौकी से मामले की रिपोर्ट मांगी. बूंदी एसीबी सीआई ताराचंद की जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए.  

महावीर मोदी समेत 11 लोग बनाए गए नामजद 

मामले में एसीबी मुख्यालय ने 11 नामजद आरोपी तत्कालीन नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, तत्कालीन आयुक्त दीपक नागर, तत्कालीन आयुक्त पंकज मंगल, सहायक अभियंता अरुणेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता जोधराज मीणा, सहायक अभियंता विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता प्रेमशंकर, अधिशासी अभियंता बृजमोहन सिंघल, कनिष्ठ लिपिक मुकेश परमार, लिपिक जितेंद्र मीणा और ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. सहायक अभियंता अरुनेष शर्मा, लिपिक जितेंद्र मीणा वर्तमान में बूंदी नगर परिषद में ही कार्यरत हैं जबकि मुकेश कुमार परमार केशोरायपाटन नगर पालिका में तैनात हैं. 11 आरोपियों में से तत्कालीन आयुक्त पंकज मंगल एसीबी से ट्रैप होकर जेल की हवा खा चुके हैं और निलंबित चल रहे हैं.  

Rajasthan: अजमेर डिस्कॉम के 3 अभियंता सस्पेंड, इस मामले में तीनों पर गिरी गाज

नगर परिषद के पूर्व सभापति ने बताया साजिश

बीजेपी के तत्कालीन सभापति महावीर मोदी ने आरोपों पर सपाई दी है. उन्होंने कहा कि मुझे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं है. पूर्व में भी एसीबी से जांच हो चुकी है. राजनीतिक दबाव के चलते विधायक मेरे साथ 10 सरकारी कर्मचारियों को झूठे मामले में फंसा रहे हैं. अनियमितता हो सकती है, लेकिन भ्रष्टाचार जैसे आरोप बेबुनियाद हैं. मेरे सभापति रहते बीजेपी से विधायक हुआ करते थे. तब भ्रष्टाचार जैसे कोई आरोप हम पर नहीं लगाए. लेकिन अब आरोप लगाकर एसीबी में परिवाद रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते ही हुआ है. मेरे कार्यकाल में नगर परिषद के अधिकतर विकास कार्यों के फीते विधायक महोदय से ही कटवाए गए हैं.  

Rajasthan: अब मनरेगा की तरह राज्य में शुरू होगी शहरी रोजगार गारंटी योजना, इस तरह से बेरोजगारों को मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget