एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर घटना को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुलिस पर उठाए सवाल, कही यह बड़ी बात

उदयपुर घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुलिस के एक्शन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है.

Gajendra Singh Shekhawat on Udaipur Murder: राजस्थान के उदयपुर में एक युवक की बर्बरता पूर्वक गला काटकर हत्या करने के मामले को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. उदयपुर के सम्राट टेलर कन्हैया लाल की दुकान पर कपड़े सिलवाने के लिए पहुंचे दो युवकों ने बर्बरता पूर्वक उनकी हत्या कर दी और उसका वीडियो बनाया गया.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर उठाए सवाल 
गजेंद्र सिंह शेखावत मीडिया से बात करते हुए कहा कि उदयपुर के एक सीधे-साधे नागरिक की बर्बरता से हत्या होती है और आरोपियों द्वारा वीडियो बनाकर अपराध स्वीकारना बताता है कि तुष्टिकरण सीमाएं लांघ जाए तो वातावरण खूनी वैमनस्य का शिकार हो जाता है.

राज्य सरकार कटघरे में है खड़ी
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मृतक कन्हैया लाल के द्वारा पूर्व में पुलिस को शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत को अनदेखा किया. जिसके वीभत्स परिणाम सामने है. यह वारदात सभ्य समाज को भयग्रस्त करने की साजिश का हिस्सा है. उन्होंने कहा गहलोत जी सपाट बयानी कर पल्ला नहीं झाड़ सकते. उनकी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित महसूस कराना और उन कारणों पर रोक लगाना जिनसे इस तर्ज के अपराध और अपराधी पनप रहे हैं. उन्होंने कहा अपनी एकांगी नीतियों की वजह से राज्य सरकार वैसे भी कटघरे में खड़ी है.

आपको बता दें कि उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन करने वाले की गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया था. इस घटना में मृतक कन्हैयालाल तेली (40) की धानमंडी स्थित भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है. मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार 2 बदमाश आए. कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर वह दुकान में घुसे. कन्हैयालाल कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया. उन पर तलवार से कई हमले किए जिस कारण मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से पूरे प्रदेश में माहौल खराब हो गया है. 

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: उदयपुर घटना की सीएम गहलोत ने की निंदा, बोले- देश भर में ऐसा माहौल, सभी को मिलकर काम करना होगा

Bundi News: बूंदी में बिजली निगम का ऑफिस बना अखाड़ा, दो कर्मचारियों के बीच जमकर हुई मारपीट, जानें पूरा मामला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget