एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर घटना की सीएम गहलोत ने की निंदा, बोले- देश भर में ऐसा माहौल, सभी को मिलकर काम करना होगा

जोधपुर पहुंचे सीएम गहलोत ने उदयपुर की घटना पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी से शांति बनाए रखने की अपील करने को कहा है.

CM Gehlot on Udaipur Murder: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तीन दिन के जोधपुर दौरे पर हैं. जोधपुर पहुंचे सीएम गहलोत का एयरपोर्ट पर और बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए उदयपुर की घटना को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा देश का माहौल खराब हो रहा है. हम सब को मिलकर काम करना होगा. 

पीएम मोदी को शांति के लिए करनी चाहिए अपील

सीएम अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई है वह बहुत चिंता बढ़ा रही है. देश में हर जगह गली मोहल्ले में इस तरह का माहौल हो गया है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शांति बनाए रखने की अपील करें. उन्हें सांप्रदायिक सौहार्द के लिए अपील करनी चाहिए क्योंकि उनकी बात सब लोग सुनते हैं. वहीं उदयपुर में हुई घटना के बाद स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है.

उदयपुर में मर्डर
दरअसल, उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन करने वाले की गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया था. इस घटना में मृतक कन्हैयालाल तेली (40) की धानमंडी स्थित भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है. मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार 2 बदमाश आए. कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर वह दुकान में घुसे. कन्हैयालाल कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया. उन पर तलवार से कई हमले किए जिस कारण मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से पूरे प्रदेश में माहौल खराब हो गया. फिलहाल पुलिस स्थिति को सुधारने में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें:

Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड के बाद शहर के सात थाना क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू, पूरे शहर में इंटरनेट सेवा बंद

Udaipur Murder Case Live: उदयपुर की घटना के बाद राजस्थान में धारा 144 लागू, जांच के लिए SIT का गठन, NIA को भेजा गया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget