एक्सप्लोरर

Kota News: Nupur Sharma के आपत्तिजनक बयान पर कोटा में BJP पार्षद ने दिया इस्तीफा, लगाया ये आरोप

Kota Nagar Nigam दक्षिण की वार्ड नंबर 14 की पार्षद तबस्सुम मिर्जा ने BJP की सदस्यता से इस्तीफा दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष को भेजा है.

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में कोटा में एक बीजेपी की मुस्लिम पार्षद ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वह किसी भी सूरत में पैगंबर साहब के बारे में कुछ गलत नहीं सुन सकतीं. पार्टी को नूपुर शर्मा के खिलाफ तत्काल एक्शन लेना चाहिए था और सांप्रदायिक सदभावना का संदेश देना चाहिए था. 

कोटा नगर निगम दक्षिण की वार्ड नंबर 14 की पार्षद तबस्सुम मिर्जा ने बीजेपी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर पर भेजा है.

तबस्सुम मिर्जा ने बताया कि वार्ड नंबर 14 में पिछले 22 साल से कभी बीजेपी पार्टी नहीं जीती. सालों तक उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है और यहां से कमल खिलाया लेकिन नुपुर शर्मा ने जिस तरह से आपत्तिजनक बयान दिया वह सहन करने योग्य नहीं है. पार्टी ने भी उनके बयान के बाद तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया और 10 दिन बाद उन्हें पार्टी से बाहर किया जो ठीक नहीं है. हम अब पार्टी का तीखा विरोध करेंगे.

विरोध में इस्तीफा देने के अलावा कोई रास्ता नहीं था- तबस्सुम
कोटा की पार्षद तबस्सुम ने कहा कि नुपुर शर्मा के बयान के बाद देश में आज जो हालात बन रहे हैं, वह सबके सामने है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिए इतना लंबा समय दिया उसी पार्टी की वजह से देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है. साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ लगातार बयानबाजी हो रही है. इसके चलते उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है.

उन्होंने कहा कि इसका उन्हें भी दुख है लेकिन इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था. उन्होंने बताया कि वह कोई दूसरी पार्टी भी ज्वाइन नहीं कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें: 

ओवैसी ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर साधा निशाना, नूपुर शर्मा को लेकर बीजेपी पर लगाए ये आरोप

Ghaziabad: गाजियाबाद में भूल कर एक साथ न निकलें पांच लोग, 10 अगस्त तक शहर में लागू है धारा 144

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget