एक्सप्लोरर

ऊंटों के डांस से लेकर ब्यूटी कॉन्टेस्ट तक, आज दिखेगा Camel Festival का अलग रंग

आज से बिकानेर में कैमल फेस्टिवल (Bikaner Camel Festival ) शुरू हो रहा है. यह फेस्टिवल 15 जनवरी तक चलेगा. इस बार प्रशासन (State Government) ने इसे विशेष बनाने के लिए कुछ नए प्रयास किए हैं.

Camel Festival 2023: रेतीले धोरों के रेगिस्तान में अगर ऊंट नहीं होता तो यहां जीवन जीना संभव नहीं होता. ऊंट एक मजबूत जानवर है जिसे रेगिस्तानी इलाकों में आज भी शाही सवारी के नाम से जाना जाता है. ऊंट रेगिस्तान का वो जहाज है जो स्थानीय लोगों को रेगिस्तान में जीवित रहने में मदद करता है. इस 'रेगिस्तान के जहाज' के लिए बीकानेर हर साल ऊंट महोत्सव की मेजबानी करता है.आज से बिकानेर में कैमल फेस्टिवल की शुरूआत हो रही है. पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार की एक पहल से बीकानेर कैमल फेस्टिवल का यह उत्सव अपने आप में काफी खास होता है. 

राजस्थान सरकार ने की है खास तैयारी

पूरी दुनिया में ऊंट को लेकर विख्यात बीकानेर में आज से कैमल फ़ेस्टिवल शुरू होने जा रहा है. इस फेस्टिवल को लेकर पर्यटन विभाग,कलाकार और जिला प्रशासन ने पूरे जोश के साथ अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार का ये कैमल फेस्टिवल पिछले कई सालो के फेस्टिवल से थोड़ा अलग और खास है. इस बार प्रशासन की तरफ से इसे विशेष बनाने के लिए कुछ नए प्रयास भी किए जा रहे हैं. इसके अलावा देशी और विदेशी कलाकार भी अपने हुनर को दिखाने के लिए बेताब है. बता दें कि बिकानेर कैमल फेस्टिवल की मेजबानी राजस्थान सरकार करती है इसलिए इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की ही होती है. बीकानेर ऊंट महोत्सव राज्य के सबसे रंगीन और जीवंत त्योहारों में से एक है.इस उत्सव में ऊंटों की दौड़, ऊंटनी दुहना, ऊंटों के बालों की आकर्षक कटाई, ऊंट और ऊंटनी नृत्य जैसे कई आयोजन किये जाएंगे.

13 से 15 जनवरी तक चलेगा 'बिकानेर कैमल महोत्सव'

बीकानेर में आज से शुरू होने वाला यह फेस्टिवल 15 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान रेगिस्तान के जहाज का जोरदार जश्न मनाया जाएगा. इस महोत्सव की प्रसिद्धि इतनी है कि देश तो देश विदेशों से भी लोग इस महोत्सव को देखने और इसका आनंद उठाने यहां आते हैं. ऊंट प्रजनन को भी इस महोत्सव में बढ़ावा देते हैं. ऊंट पालने और प्रशिक्षण की सदियों पुरानी परंपरा है.गौरतलब है कि ऊंट को आज भी राजस्थान में शाही सवारी के नाम से जाना जाता है. जब भी राजस्थान को किसी तस्वीर में प्रदर्शित किया जाता है तो उसमें भले ही कुछ हो ना हो मिट्टी और उन पर चलते हुए ऊंट जरूरी दिखाई देते हैं. बीकानेर में कल से शुरू होने जा रहे इस आयोजन में पहली बार कार्निवल भी होगा जिसमें रंग-बिरंगे ऊंट और कई विंटेज गाड़ियां बीकानेर में घूमते हुए दिखाई देगी.

ये भा पढ़ें: Rajasthan: हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं होने से फिल्म 'कुत्ते' पर से संकट के बादल टले, शुक्रवार को होगी रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget