एक्सप्लोरर

...और कितनी जानें लेगी 'रील'! राजस्थान में वीडियो बनाते हुए झरने से 150 फीट नीचे गिरा युवक

Bhilwara News: राजस्थान के मेनाल में रील बनाने के चक्कर में दो युवक पानी के तेज बहाव में बहे. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और जंजीर लगाई है, लेकिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं.

Rajsathan News: सोशल मीडिया पर रील और सेल्फी शेयर करने का जुनून युवाओं के सिर पर इतना चढ़कर बोलने लगा है कि वो अपनी जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ करने से नहीं चूकता हैं. ऐसा ही वाकया देखने को मिला राजस्थान में भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाइवे पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मेनाल में, जहां पर सेल्फी लेने और रील बनाने के लिए दो युवाओं ने पानी के तेज बहाव के बीच पहुंच कर अपनी जिंदगी को खतरे में डाल दिया और तेज बहाव के साथ बहने लगे.

लाइफ लाइन पर लगी लोहे की जंजीरों से अपने आप को जकड़े तो रखा लेकिन एक युवक तेज बहाव से बहते हुए झरने से 150 फीट नीचे गिर गया. युवक दोस्त के साथ पिकनिक मनाने मेनाल आया था. लोगों ने और दोस्त ने भी उसे बचाने का प्रयास किया. बहाव तेज होने से हाथ से जंजीर छूटते ही वह झरने के साथ नीचे गिर गया. 

घटना का वीडियो आया सामने
भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ जिले से निकल रहे कोटा नेशनल हाइवे पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मेनाल झरने पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है भीलवाड़ा के भवानी नगर निवासी कन्हैया लाल बैरवा (26) शास्त्री नगर निवासी अपने 17 साल के दोस्त अक्षित धोबी के साथ बाइक से मेनाल पिकनिक मनाने पहुंचा था. दोनों चट्टानों पर पानी में नहा रहे थे दोनों दोस्त चट्टानों पर नहाते समय सेल्फी लेने और रील बनाने के लिए कन्हैया लाल तेज बहाव के बीच चला गया, जहां उसका पैर फिसल गया.

पानी में बहते हुए उसने सुरक्षा जंजीर को पकड़ लिया। दोस्त अक्षित और स्थानीय गोताखोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के कारण कन्हैया के हाथ से लाइफ लाइन जंजीर छूट गई और वह तेज बहाव में बहता हुआ 150 फिट की ऊंचाई से नीचे गिर रहे झरने में गिर गया. एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम उसकी तलाश कर रही है. वहीं, अक्षत को बहने से बचा लिया गया था. घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची.

सुरक्षा के लिए लगा रखी है लोहे की जंजीर
चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू उपखंड के तहसीलदार धर्मेंद्र स्वामी ने बताया की पर्यटक स्थल और पिकनिक स्पॉट मेनाल में सुरक्षा के लिए बेरिकेटिंग के लिए लोहे की जंजीर लगाई है. सुरक्षा के लिए स्लोगन लिखवा रखे हैं. किसी भी हादसे से बचने के लिए प्रशासन ने गोताखोरों की टीम लगा रखी है. पुलिस की तैनाती की गई. इसके बावजूद लोग नजरों से बचकर डेंजर पॉइंट पर पहुंच जाते हैं.

हादसे के दौरान स्थानीय गोताखोरों ने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया, पानी का तेज बहाव होने से जंजीर से उसके हाथ छूट गए.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
एएसआई मल्टी टास्किंग मेनाल के इंचार्ज मुकेश पारीक ने बताया- झरने में गिरे युवक का पता नहीं चला है. उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. टीम के सदस्य झरने में नीचे उतरे हैं. 

पानी का बहाव तेज होने से कन्हैया लाल नहीं मिला है. कन्हैया लाल बैरवा मजदूर था और उसके परिवार में माता-पिता, भाई और पत्नी हैं. फिलहाल, युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है.

एक दिन पहले भी हादसा होते टला था
पिकनिक स्पॉट और पर्यटक स्थल मेनाल झरने में पिकनिक मनाने और उसमे नहाने के लिए आज पास के क्षेत्र के साथ कोटा बूंदी चित्तौड़ और भीलवाड़ा जिले के सेलानियों का जमावड़ा लगा हुआ रहता है. इस घटना से एक दिन पहले भी चार सैलानी सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में फिसल कर गिर गए थे, जिन्हें बैरिकेडिंग और लाइफ लाइन जंजीरों के चलते अन्य लोगों के सहयोग और एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा बचा लिया गया था.

प्रशासन ने की अपील
मेनाल झरने में हो रहे हादसों के मद्देनजर जिला चित्तौड़गढ़ कलेक्टर द्वारा एक एडवाइजरी जारी कर आने वाले पर्यटकों और पिकनिक मनाने वाले सैलानियों से अपील की है कि तेज बहाव के बीच नहीं जाएं. साथ ही डेंजर जोन के लिए लगे प्रदर्शन बोर्ड की पालना करते हुए अपने सुरक्षित जीवन को बनाए रखने के साथ सावधान रहें. 

प्रशासनिक स्तर पर मौके पर उच्च अधिकारियों और एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है. बैरिकेडिंग की गई है. लाइफ लाइन के लिए जंजीरें बांधी गई हैं. माइक द्वारा लोगो को दूर रहने के लिए अनाउंस भी किया जाता है. 

भीलवाड़ा से सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में बवाल, चादर बिछा कर रात भर धरने पर बैठे रहे कांग्रेस विधायक, मुकेश भाकर के निलंबन पर हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget