एक्सप्लोरर

Bharatpur Protest: आरक्षण की मांग पर सैनी समाज का चक्का जाम, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, हाइवे पर लगी गाड़ियों की कतार

Rajasthan: राजस्थान में आरक्षण के मुद्दे पर एकबार फिर आंदोलन का दौर जारी है. पिछले साल की ही तरह इस बार फिर सैनी समाज ने 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग शुरू कर दी है.

Bharatpur Protest: सैनी समाज (Saini Community) 12 प्रतिशत आरक्षण (Reservation) की मांग को लेकर जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे (Jaipur- Agra Highway) पर चक्का जाम कर रखा है. आंदोलनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे हाइवे से नहीं हटेंगे. उधर, प्रशासन ने भरतपुर के नदबई, भुसावर और वैर तहसीलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. चक्का जाम के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

आंदोलनकारियों का कहना है कि बीते वर्ष भी इसी जगह 12 जून को चक्का जाम करके आंदोलन किया था लेकिन सरकार केवल आश्वासन दे रही है लेकिन अभी तक आरक्षण के मुद्दे पर कुछ भी नहीं हुआ है. इस बार मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलनकारी पीछे नहीं हटेंगे. वहीं जिला प्रशासन ने सैनी समाज के आंदोलन को देखते हुए भरतपुर की नदबई, भुसावर और वैर तहसीलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. आंदोलनकारियों ने नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर को तोड़कर क्षति पहुंचाई है और काफी तोड़फोड़ की है. इसके अलावा सभी आंदोलनकारियों के हाथों में लाठियां देखी जा रही हैं जिनका कहना है कि समाज के लिए पूरी लड़ाई लड़ेंगे और पीछे नहीं हटेंगे चाहे जेल जाना पड़े.

संघर्ष समिति के सदस्यों की रिहाई तक बात नहीं करेंगे आंदोलनकारी
आंदोलनकारी संघर्ष समिति के सदस्यों को रिहा करने की मांग भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक संघर्ष समिति के सदस्यों को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक हम कोई वार्ता नहीं करेंगे. रात से ही सैनी समाज का आंदोलन शुरू हो गया है और नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है. चक्का जाम होने के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार देखी जा रही है. आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सैनी,माली, कुशवाहा और मौर्य जाति ने 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी सैनी समाज से हैं लेकिन वह जातिवाद नहीं करते हैं इसलिए कुछ नहीं हो रहा है.सैनी, कुशवाही और माली समाज के आंदोलनकारी जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर महापड़ाव कर बैठे हुए हैं. आंदोलन में महिलाएं भी शामिल हुई हैं. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Election: BJP के ये 10 दिग्गज नेता इन सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव, जानिए- क्या है जनता की राय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget