एक्सप्लोरर

भरतपुर के नदबई में नाबालिग से रेप की कोशिश, बीच रास्ते से उठा ले गया था आरोपी

Bharatpur News: भरतपुर के नदबई थाना इलाके में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ रेप करने का प्रयास किया गया, लेकिन लड़की के चीखने-चिल्लाने से आरोपी घबरा गया और फरार हो गया.

Bharatpur Rape: भरतपुर के नदबई थाना इलाके में बीते 27 दिसंबर को  कक्षा 6 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को एक व्यक्ति अपहरण कर ले गया और सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ रेप करने का प्रयास करने लगा लेकिन नाबालिग के चीखने चिल्लाने से घबरा कर आरोपी फरार हो गया. इस वारदात से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है.  ग्रामीण और नाबालिग के परिजन मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और विरोध करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय लड़की जो कक्षा 6 में पढ़ती है. सर्दियों की छुट्टी होने के कारण वह कुछ दिन के लिए नदबई थाना क्षेत्र में स्थित अपनी ननिहाल चली गई थी.ननिहाल में 27 दिसंबर की शाम को बच्चों का क्रिकेट मैच हो रहा था जिसे देखने के लिए वह जा रही थी. लेकिन रास्ते में पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. वह पीड़िता को सरसों के खेत में ले गया और उसने तमंचे से मारने की धमकी देते हुए रेप की कोशिश की. मगर बच्ची के चीखने की आवाज से आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों से आरोपी भयभीत होकर मौके से फरार हो गया.

परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने 28 दिसंबर को नदबई थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी मगर वह अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है. इतना ही नहीं पंच पटेलों द्वारा गांव में आयोजित पंचायत में आरोपी के परिजन ने जुर्म भी कबूल कर लिया. ग्रामीण आज जिला एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.

क्या कहना है पुलिस का 

नदबई थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि पुलिस थाने पर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी नाबालिग लड़की से एक व्यक्ति ने रेप करने की कोशिश की है. मामला दर्ज कर लिया है. इस घटना को किसने अंजाम दिया है इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

'डिजिटल अरेस्ट जैसा सरकार में कोई प्रावधान नहीं', साइबर ठगी के मामलों पर सख्त सीएम मोहन यादव

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget