एक्सप्लोरर

Rajasthan: भरतपुर के आयुक्त ने खुद नाले में उतरकर की सफाई, लोगों ने की तारीफ

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में जलभराव का जायजा लेने निकले आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने नाले से खुद पत्थर और पॉलीथिन हटाए. लोग उनके काम की सराहना कर रहे हैं.

राजस्थान के भरतपुर नगर निगम के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई जलभराव की स्थिति का जायजा लेने निकले. इस दौरान श्रवण कुमार विश्नोई अपने हाथों से नाले के अंदर से पत्थर के टुकड़े और पॉलीथिन निकाले.

लोग आयुक्त के किए गए काम की तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, भरतपुर में रात से रुक-रुक कर बरसात हो रही है. शहर की अधिकतर कॉलोनियां जलमग्न हो रही हैं.

जिला कलेक्टर के निर्देश पर शहर में जलभराव का जायजा लेने के लिए नगर निगम के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई जब शहर में निकले, तो उन्होंने ऑटोमोबाइल मार्केट में एक नाले में कुछ ईंट, पत्थर और पॉलीथिन देखी, जिससे नाला अवरुद्ध हो रहा था.

आयुक्त विश्नोई ने अपने हाथों से पॉलीथिन और ईंट-पत्थर के टुकड़े निकाले. किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. शहर में वीडियो की चारों तरफ चर्चा है. सभी लोग आयुक्त की तारीफ कर रहे हैं कि चाहते तो आयुक्त वहां पर सफाई कर्मचारियों की टीम भी बुला सकते थे.

नाले में ईंट से पानी रुका

जब आयुक्त श्रवण कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि लगातार पड़ रही मानसूनी बरसात से शहर में जलभराव की स्थिति बनी है. काफी समस्या है जलभराव की. शहर के आसपास की सभी कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति है. जल निकासी के लिए कई जगह पम्प सेट लगाए हैं.

उन्होंने कहा कि जहां से भी पम्प सेट की डिमांड आती है, भिजवा रहे हैं. सभी जगह पम्प चल रहे हैं, लेकिन पानी निकलने में समय लगेगा, क्योंकि बरसात तेज हुई है. आयुक्त ने बताया कि जब निकल रहे थे तो देखा कि नाले में ईंट वगैरह पड़ी थी, जिससे पानी रुका हुआ था.

ऐसे छोटे-मोटे काम करते रहने चाहिए- श्रवण कुमार

आयुक्त श्रवण कुमार ने कहा कि इसको मैंने हाथों से निकाल दिया. मैंने सोचा, किसी को फोन करेंगे तो वह कब आएगा, फिर वह पॉइंट को तलाशता फिरेगा, उसको मिले या न मिले. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. बाकी ऐसे छोटे-मोटे काम करते रहने चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget