एक्सप्लोरर

Bharatpur News: 'राजस्थान सरकार कुछ दिनों की मेहमान, मार्च में हो सकते हैं चुनाव', पूर्व बीजेपी विधायक का दावा

राजस्थान के भरतपुर से पूर्व बीजेपी विधायक जगत सिंह ने कामां से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच चल रहे तनाव को लेकर कहा कि सरकार कुछ दिनों की मेहमान है.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर की कामां और अलवर की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और पूर्व विदेश मंत्री नटबर सिंह के बेटे जगत सिंह ने तमाम अटकलों पर विराम देते हुए कामां से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. बीते दिनों जगत सिंह दौलावास इलाके में जनसुनवाई के लिए पहुंचे थे. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ही कांग्रेस को खत्म कर दिया है. इसके अलावा कामां विधायक और राज्यमंत्री जाहिदा खान को कहा कि मैं अभी जिंदा हूं.

अगले साल होगा अखाड़े में फैसला
भारतीय जनता पार्टी से जिला प्रमुख बने जगत सिंह ने कहा, "जब आप किसी काम से विधायक जाहिदा खान के घर जाते हो तो आपको अपमानित नहीं किया जाता? क्या आपको जमीन पर नहीं बैठाया जाता है? आप लोगों ने उन्हें सम्मान दिया अपना बहुमूल्य वोट दिया उसकी एवज में उन्होंने आपको क्या दिया? कुछ भी नहीं, आज भी वह लोग हवा में उड़ रहे हैं कि हमें हराने वाला कोई नहीं है तो मैं अभी जिंदा हूं और मैं आ रहा हूं. अगले साल अखाड़े में फैसला होगा."

Rajasthan News: राजस्थान में होगी आतिशबाजी लेकिन भरतपुर और अलवर में नहीं चला पाएंगे पटाखे, ये है वजह

मार्च में होगा चुनाव
जगत सिंह ने यह भी कहा, "अब गहलोत और सचिन पायलट में खूब घमासान हो रहा है. मुझे लग रहा है कि अगले 2 या 3 महीने में मध्यवर्ती चुनाव न हो जाएं. बीजेपी चाह नहीं रही. हम तो कह रहे हैं कि यह झगड़ा चलता रहे एक साल के लिए, यह दोनों खुद दब जाएंगे और यह सरकार वैसे ही टूट जाएगी. इसलिए गहलोत सचिन का समर्थन नहीं कर सकता और सचिन गहलोत का समर्थन नहीं कर सकता. अब दीपावली बीतने के बाद आप लोग देख लेना इन दोनों में कितना भयंकर झगड़ा होता है." जगत सिंह ने जनता से कहा कि आप सब चुनाव के लिए तैयार रहें मार्च में चुनाव होगा." जगत ने कहा कि आज में आपको अवगत करवाने जा रहा हूं कि यह सरकार एक साल भी नहीं चल रही. लोग कहते हैं न सरकार का अभी एक साल है. ख़त्म हो गया समय यह मार्च में चुनाव हो जाएंगे. आप तैयार हो जाओ. ऐसी ठोकर देनी है इस परिवार को कि दोबारा यह मुड़ कर कामां विधानसभा की तरफ न देखे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget