एक्सप्लोरर

Bharatpur: नीट की परीक्षा का 10 लाख में हुआ था सौदा, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़ा गया 'मुन्ना भाई'

Bharatpur News: भरतपुर में लाखों रुपये लेकर नीट की परीक्षा दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया डमी कैंडिडेट एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है.

Rajasthan Crime News: भरतपुर (Bharatpur) में नीट की परीक्षा (NEET Exam) के दौरान डमी कैंडिडेट पकड़ाया है. डमी कैंडिडेट 10 लाख रुपये में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था. पुलिस ने नकली परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने साथियों की जानकारी दी. आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 5 और लोगों को हिरासत में लिया. पकडे गए 5 अन्य लोग परीक्षा केंद्र के बाहर कार में बैठे थे. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

मास्टर आदित्येन्द्र सीनियर सेकण्डरी स्कूल को नीट की परीक्षा का केंद्र बनाया गया था. नीट की परीक्षा ठीक 2 बजे शुरू हो गई थी. परीक्षा केंद्र पर पुलिस का जाब्ता तैनात था. परीक्षा शुरू होने के लगभग दो घंटे बाद पर्यवेक्षक को राहुल गुर्जर पर शक हुआ.

पर्यवेक्षक ने परीक्षा केंद्र से राहुल गुर्जर को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राहुल गुर्जर की जगह अभिषेक निवासी दौसा परीक्षा दे रहा था. परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक ने राहुल गुर्जर और अभिषेक के फोटो का मिलान किया.


Bharatpur: नीट की परीक्षा का 10 लाख में हुआ था सौदा, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़ा गया 'मुन्ना भाई

नीट परीक्षा में पकड़ाया मुन्ना भाई एमबीबीएस 

दोनों के फोटो में अंतर नजर आया. पर्यवेक्षक ने सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने डमी अभ्यर्थी अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में सामने आया कि डमी कैंडिडेट का सरगना रवि मीणा है. उसने ही 10 लाख रुपये में राहुल गुर्जर की जगह अभिषेक को डमी कैंडिडेट बनाकर परीक्षा देने भेजा था. अभिषेक अजमेर के जेएलएन कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है.

कार में रवि मीणा के साथ राहुल गुर्जर भी बैठा था. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. एएसपी अकलेश कुमार ने बताया कि मल्टीपरपज स्कूल में नीट का सेंटर था.


Bharatpur: नीट की परीक्षा का 10 लाख में हुआ था सौदा, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़ा गया 'मुन्ना भाई

दूसरे की परीक्षा देने के लिए 10 लाख में सौदा

परीक्षा सेंटर में राहुल गुर्जर निवासी भंडाना जिला दौसा की जगह पर डॉ. अभिषेक निवासी करौली को बैठा हुआ पाया गया. पर्यवेक्षक ने अभिषेक को पकड़कर पुलिसकर्मी शिवलाल के सुपुर्द किया. पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में अभिषेक पांच और साथियों की जानकारी दी. पुलिसकर्मियों ने मथुरा गेट थाने को घटना की सूचना दी.

पेपर खत्म होने के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आयी. आरोपियों की पहचान दयाराम निवासी अलवर, डॉ. अमित निवासी जयपुर, डॉ. रविकांत, सूर्य सिंह, राहुल गुर्जर, डॉ, अभिषेक के तौर पर हुई है. पुलिस कुल 6 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

सीकर में श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget