एक्सप्लोरर

Bharatpur: शराब मांगने आया युवक तो दुकानदार ने दे दी एसिड, पीने से बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

Bharatpur Crime News: भरतपुर में एक कारोबारी ने एक युवक को शराब की जगह एसिड की बोतल थमा दी. युवक ने शराब समझकर उसे पी लिया जिसके बाद उसके तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई.

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के गुलपाड़ा गांव में शराब (Liquor) की जगह एसिड पिलाने का मामला सामने आया है. कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद युवक की मौत हो गई. मौत से पहले युवक ने पुलिस को अपना बयान दिया है. मृत युवक की पहचान इरशाद के रूप में हुई है. उसकी उम्र 31 वर्ष थी.
 
युवक ने पुलिस को दिए बयान में कहा, '1 मई को गांव में शादी समारोह था जिसमें डीजे पर शराब पीकर नाच रहा था क्योंकि मैं शराब का आदी हूं इसलिए गांव में ही सत्तू सरदार नामक एक व्यक्ति के पास शराब पीने पहुंच गया. वह शराब बेचता है. सत्तू सरदार ने शराब की जगह मुझे एसिड पिला दिया जिसको पीने के तुरंत बाद ही मेरी तबीयत खराब होने लग गई थी.'  इरशाद की तबीयत खराब होने पर  परिजन इरशाद उसेे सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे अलवर के लिए रेफर कर दिया . इरशाद का कुछ दिन अलवर में इलाज चला लेकिन उसे अलवर से भी जयपुर रेफर कर दिया गया. 10 मई तक इरशाद का जयपुर में इलाज हुआ फिर उसे गांव लाया गया. 
 
इरशाद की ताबियत फिर बिगड़ने लगी तो इरशाद के परिजन उसक लेकर जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. इस बीच परिजनों ने पुलिस को बताया कि इरशाद को शराब की जगह एसिड पिलाई गई थी जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई. जिस पर पुलिस ने अस्पताल जाकर पीड़ित इरशाद का पर्चा बयान दर्ज किया. 
मृतक इरशाद के पिता महबूब ने बताया कि हमारे गांव में सत्तू सरदार नामक व्यक्ति अवैध शराब बेचता है. गांव में शादी का कार्यक्रम था और इरशाद शराब लेने के लिए सत्तू के घर गया तो उसे वहां एसिड पिला दी गई. 
 
मरने से पहले पुलिस को दिया पर्चा बयान 
बताया गया है की इरशाद ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा था कि हमारे गांव में सत्तू सरदार नाम का व्यक्ति हथकढ़ अवैध शराब बेचता है . गांव में शादी का कार्यक्रम था और मैंने शराब पी ली थी इसलिए मै और शराब पीने के लिए सत्तू सरदार के पास पहुंच गया मगर उसने शराब की जगह मुझे एसिड पिला दिया . पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर सत्तू सरदार के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर लिया है.  पुलिस ने मृतक इरशाद के शव का  पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है. उधर, पुलिस ने इरशाद द्वारा मौत से पहले बयान दर्ज कराने की पुष्टि की है. 
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget