एक्सप्लोरर

'अभी तो मैं स्टार्ट हुआ हूं, दर्द होगा बहुत भयंकर दर्द होगा,' सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर कटाक्ष

Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा.

Bhajan Lal Sharma News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहे. इन दौरान आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को लेकर आयोजित जोधपुर संभाग के लोकतन्त्र सैनानियों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि आपातकाल भूलने वाली बात है, मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि पाप कभी भूले नहीं जाते.

अशोक गहलोत ने कहा था कि 50 साल हो गए आपातकाल को अब क्या राग अलाप रहे हो बार-बार. इस पर सीएम शर्मा ने कहा आपने संविधान प्रहरियों को जेल भेजा. उनको इतनी यातना दी गई उनके शरीर की चोटों को कोई गिन नहीं पाया. उन्होंने आरएसएस जनसंघ और एबीवीपी के संगठनों को धन्यवाद दिया.

उन पर प्रतिबंध लगने के बाद भी वह अंडरग्राउंड होकर काम करते रहे. हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में यह अभियान चलाने का उसे समय काम किया था. भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस ने सबके अधिकार छीन लिए. हर आलोचक, असहमति और विपक्ष के विद्रोह को देशद्रोह बताकर उनको कुचलने का काम किया.

सीएम भजनलाल शर्मा का दावा 5 साल ज्यादा डेढ़ साल में किया काम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैंने कहा था कि पांच साल बनाम डेढ़ साल यह बात में ऐसे ही नहीं कह रहा हूं. मेरे पास रिकॉर्ड है पूरा, मैं रिकॉर्ड से कहता हूं कि कई क्षेत्रों में हमने डेढ़ सालों में इतना काम किया है जितना कांग्रेस के 5 सालों में नहीं हुआ.

अभी तो मैं स्टार्ट हुआ हूं दर्द होगा बहुत भयंकर दर्द होगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो मैं स्टार्ट हुआ हूं. दर्द होगा बहुत भयंकर दर्द होगा. राजस्थान की जनता देश की जनता को जो आपने दिया है, देश की जनता आपको छोड़ने वाली नहीं है. आपने जो किया है वह आपको भरना पड़ेगा. भ्रष्टाचार के मामले में जब भी गांधी परिवार पर आंच आती है, तो कांग्रेस लोकतंत्र पर खतरा बताती है. कांग्रेस शोर मचाती है, याद कीजिए इंदिरा गांधी ने यही भाषा अपनाई थी.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ का नारा देती है. यह वही कांग्रेस है जिसने संविधान बनाने वाले को भी सम्मान नहीं दिया आपने बाबा भीमराव अंबेडकर को टिकट नहीं दिया और जब वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे तो उन्हें हराने का काम किया. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को किसी ने सम्मान दिया तो वह भारतीय जनता पार्टी ने दिया. बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान भाजपा ने दिया. 

इसे भी पढ़ें: 'कभी सपने देखना बंद ना करें' आईआईटी जोधपुर के दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget