एक्सप्लोरर

BBC IT Survey: CM अशोक गहलोत बोले- सरकार देश के सामने स्पष्ट करें, BBC पर छापे क्यों मारे गए?

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि धर्म व जाति के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है. दो जातियों के बीच में झगड़े करवाए जाते हैं. बीजेपी के लोग घमंड में हैं, लेकिन देश के हालात गंभीर है.

BBC IT Survey: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कोटा में बीजेपी सरकार, मोदी और देश के हालातों पर जमकर हमला बोला. सीएम अशोक गहलोत ने कोटा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि बीबीसी को टारगेट करने से देश की बदनामी पूरे विश्व में हुई है. इन्हें स्पष्ट करना चाहिए आखिर छापे क्यों मारे गए. बीबीसी की क्रेडिबिलिटी पूरे विश्व में है. 

आज भी लोगों को बीबीसी पर है विश्वास
सीएम ने कहा कि मैं खुद 40 साल से बीबीसी देख रहा हूं. बीबीसी की न्यूज पर आज भी लोगों में विश्वास है. ऐसे में केंद्र सरकार को छापा का कारण देशवासियों को बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में डर का वातावरण है. इसीलिए राहुल गांधी देश में शांति के लिए निकले. उन्होंने कहा मोदी जी राजस्थान के दौंसा में आए थे, कहानी सुनाकर क्या गए, हमने अपनी गलती सुधार ली. उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में कह रही हैं, पुराना बजट पढ़ दिया, यह मानवीय भूल है. उन्होंने प्रदेश के बजट को शानदार बताया. कहा कि इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है. 

निष्पक्ष काम करें एजेंसियां 
सीएम ने कहा कि इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई, जहां चुनाव होते हैं वहां टारगेट करके छापे मारती है. इस सरकार ने तीनों एजेंसियों को प्रभावित कर रखा है, ये उचित नहीं है. एजेंसियों का काम निष्पक्ष होना चाहिए. देश में हो क्या रहा है, ये चिंता का विषय है. यहां तक कि ज्यूडिशरी भी प्रभावित है. कई फैसले ऐसे आ रहे हैं, जिस पर लोग भी आश्चर्य कर रहे हैं. ऐसे में चिंता यह है कि देश किस तरफ जाएगा.

बेरोजगारी से फ्रस्ट्रेशन में हैं युवा 
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि धर्म व जाति के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है. दो जातियों के बीच में झगड़े करवाए जाते हैं. बीजेपी के लोग घमंड में हैं, लेकिन देश के हालात गंभीर है. महंगाई और बेरोजगारी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बेरोजगारी बढ़ने के चलते बेरोजगार फ्रस्ट्रेशन में चले गए हैं. कई राज्योंं में परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे हैं. उन्होंने कहा राजस्थान में ही नहीं, डीआरडीओ, आर्मी, हाईकोर्ट का पेपर आउट हो गया. मध्य प्रदेश में पेपर लीक हो रहे हैं. कुछ दिन पहले उत्तराखंड में पेपर आउट होने पर बेरोजगारों पर लाठीचार्ज हुआ है. गुजरात में तो होते ही रहते हैं. हमारी सरकार ने साढ़े तीन लाख नौकरियां दी हैं.

अपना वादा खुद भूल गए पीएम 
सीएम ने कहा कि अगर हमारे बजट पर कोई रिसर्च करें, तो आप पाएंगे हर राज्य को इसे धीरे-धीरे अपनाना चाहिए. इतनी शानदार स्कीम है. सोशल सिक्योरिटी, जन कल्याणकारी, किसानों के लिए, मजदूरों व नौजवानों की स्कीम है. ईआरसीपी पर तो मोदी जी ने कोई घोषणा नहीं की. 13 जिलों के लोग पानी को तरस रहे हैं. 13 जिलों के लिए उन्होंने खुद ने चुनाव में वादा किया था. यह उनके ऊपर मेरा आरोप है. उन्होंने अजमेर और जयपुर में वादा किया था, उसे भूल गए, उल्टा दो राज्यों की बात कह कर जनता को भ्रमित रहे हैं.

पीएम ने दोसा में आकर बोला झूठ
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश व राजस्थान की दोनों राज्यों ने 2005 में बैठकर फैसला किया था. उसी आधार पर वसुंधरा राजे सिंधिया ने जो स्कीम बनाई थी, उसे ही हम आगे बढ़ा रहे हैं. उसके बाद भी उन्होंने दोसा में आकर झूठ बोला, जनता को भ्रमित किया. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री को बड़ा दिल रखना चाहिए. सरकार कांग्रेस की, लेकिन 13 जिलों के लोग कांग्रेस के तो नहीं हो सकते. उनको प्यासा रख कर क्या करेंगे?  इस योजना को क्यों रोक रहे हैं. 

हेलीकॉप्टर में आई खराबी, कार से पहुंचे कोटा
सीएम अशोक गहलोत बारां में अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय का शुभारंभ करने आए थे. बारां में कार्यक्रम के बाद उन्हें हवाई मार्ग से कोटा पहुंचना था. लेकिन, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वे सड़क मार्ग से दोपहर 3:15 बजे कोटा पहुंचे. वहां से वे चार्टर प्लेन से डूंगरपुर के लिए रवाना हो गए.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: चुनावी साल में हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार को संकट में लाने वाला मुद्दा उठाया, एक तीर से कई निशाने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget