एक्सप्लोरर

बाड़मेर हारकर भी चर्चा में रविंद्र सिंह भाटी, ऐसे बिगाड़ा केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का खेल

Rajasthan Elections Result 2024: राजपूत और ओबीसी नेताओं ने मीटिंग कर बीजेपी को सबक सिखाने का फैसला लिया था. राजपूत और ओबीसी वोटरों की वजह से कैलाश चौधरी को करारी हार मिली.

Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024: राजस्थान की हॉट लोकसभा सीट में शामिल बाड़मेर जैसलमेर से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को करारी हार का सामना करना पड़ा. निर्दलीय उम्मीदवार के चुनावी रण में उतरने से मुकालबा त्रिकोणीय हो गया था. बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा चुनाव के नतीजों पर देश भर की निगाहें टिकी हुई थीं. चुनाव नतीजे में कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर खिसक गये. बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट के चर्चित होने का कारण रविंद्र सिंह भाटी थे. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार होते हुए भी विरोधियों की सांसे अटका दी थीं.

रविंद्र सिंह भाटी रैलियों में जबरदस्त भीड़ बटोर रहे थे. कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल 7 लाख 40 हजार 676 मत प्राप्त कर पहले नंबर पर रहे. दूसरे नंबर पर आए निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी को 5 लाख 86 हजार 500 वोट मिले. बीजेपी प्रत्याशी और मोदी सरकार में मंत्री कैलाश चौधरी को 2 लाख 86 हजार 733 मतों से संतोष करना पड़ा. कैलाश चौधरी की करारी शिकस्त का कारण पत्रकारों से जानने की कोशिश की गयी. पत्रकार सबल सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के जीतने की उम्मीद थी.

निर्दलीय प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री का बिगाड़ा खेल

बीजेपी का कोर वोटर राजपूत और ओबीसी की नाराजगी को बल निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी के चुनावी मैदान में ताल ठोंकने से मिला. बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट राजपूत समाज दावेदारी ठोंकता है. कैलाश चौधरी के कारण रविंद्र सिंह भाटी को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने से भी राजपूतों में नाराजगी थी. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने जाट उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया. राजपूत और ओबीसी नेताओं ने मीटिंग कर बीजेपी को सबक सिखाने का फैसला लिया. रविंद्र सिंह भाटी के पक्ष में राजपूत और ओबीसी वोटरों की वजह से कैलाश चौधरी को करारी हार मिली.

बीजेपी के कोर वोटर ने चुनाव में सिखाया सबक

निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी को बीजेपी के कोर वोटर राजपूत और ओबीसी का समर्थन मिला. पत्रकार सबल सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के प्रति लोगों में नाराजगी थी. उन्होंने 5 साल में विकास पर ध्यान नहीं दिया. बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर 100 फीसद जातीय चुनाव हुआ. निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी को बीजेपी के कोर वोटर राजपूत और ओबीसी का वोट मिला. जातिगत समीकरणों के लिहाज से बाड़मेर जैसलमेर में जाट मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 4 लाख 40 हजार है. दूसरे नंबर पर राजपूतों का 2 लाख 70 हजार के करीब वोट है. मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 2 लाख के करीब है. एससी एसटी मतदाता चार लाख के करीब हैं. 

Lok Sabha Election Result: कोटा में जीत के बाद भी बढ़ी ओम बिरला की टेंशन? कांग्रेस को मिले वोट ने चौंकाया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget