एक्सप्लोरर

Pre D.El.Ed एग्जाम में नकल की आशंका, बाड़मेर में  पकड़े गए चार डमी कैंडिडेट

Deled Exam: रविवार को प्री-डीएलएड परीक्षा का आयोजन होने के कारण सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी. इसी दौरान चार परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई.

Rajasthan Deled Exam: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. फिर भी बेखोफ होकर डमी कैंडिडेट परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे हैं. कई डमी कैंडिडेट जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं लेकिन फिर भी यह माजरा थमता नजर नहीं आ रहा है. 

रविवार को बाड़मेर जिले में चौहटन कोतवाली सदर एवं रीको पुलिस थाना टीम ने रविवार को आयोजित प्री-डीएलएड परीक्षा में दूसरे के स्थान पर डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा दे रही. एक युवती सहित चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम गहनता से पूछताछ कर रही है.

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि रविवार को जिले में प्री-डीएलएड परीक्षा का आयोजन होने के कारण सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी. इसी दौरान चार परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई.

रिपोर्ट पर चार डमी अभ्यार्थियों को हिरासत में लिया गया. एक डमी परीक्षार्थी के संबंध में देरी से जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक वी चला गया. जिसकी तलाश अभी भी पुलिस के द्वारा की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक मीना ने बताया कि चौहटन पुलिस ने मां वाकल महाविद्यालय में वास्तविक परीक्षार्थी नरसिंह राम मेघवाल पुत्र दुदाराम निवासी नया कुआ मंगल की बेरी थाना आरजीटी के स्थान पर परीक्षा देते डमी परीक्षार्थी ओमप्रकाश जाट पुत्र अनाराम निवासी डूंगरी पुलिस थाना सरवाना जिला सांचौर को विरासत में लिया गया है.

थाना कोतवाली पुलिस ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में मूल परीक्षार्थी दिनेश कुमार जाट पुत्र गिरधारी राम निवासी बटेड थाना गुड़ामालानी की जगह परीक्षा दे रहे डमी परीक्षार्थी मोतीलाल जाट पुत्र रेखाराम निवासी गिड़ा थाना बाखासर को हिरासत में लिया है.   

थाना सदर पुलिस ने सेंट पॉल स्कूल में मूल परीक्षार्थी सोहनलाल जाट पुत्र पुनाराम निवासी नदी थाना धोरीमन्ना की जगह परीक्षा दे रहे डमी परीक्षार्थी सरिता बिश्नोई पुत्री मोहनलाल निवासी कालू बेरी थाना धनुउ की जगह परीक्षा दे रही डमी परीक्षार्थी सीमा बिश्नोई पुत्री मोहन राम निवासी कालू बेरी धनुउ को दस्तयाब किया गया है.

रीको पुलिस थाना ने मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल रामनगर में मूल परीक्षार्थी रिडमल राम बिश्नोई पुत्र लिखमाराम निवासी बलियारो की ढाणी आलेटी थाना धोरीमना की जगह परीक्षा दे रहे. डमी परीक्षार्थी के बारे में जानकारी देरी से मिलने से वह परीक्षा केंद्र से चला गया इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर दबी परीक्षार्थी की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: कोटा में युवाओं ने चार साल में लगाए 7 हजार पौधे, अब 500 बीघा में फैले इस 'आनंद वन' में लोग आते हैं घूमने

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget