एक्सप्लोरर

Rajasthan: विधायक रमिला खड़िया के बेटे ने गांधी दर्शन कार्यक्रम में चलाई गोलियां, एक्शन में आई पुलिस

Banswara: विधायक रमिला खड़िया के बेटे रोहित खड़िया के खिलाफ बांसवाड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी रोहित ने एक कार्यक्रम में फायरिंग की थी.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा (Banswara) जिले में एक वीडियो वीडियो वायरल हो गया. यह वीडियो बांसवाड़ा कुशलगढ़ (Kushalgarh) की विधानसभा की निर्दलीय विधायक रमिला खड़िया (Ramila Khadiya) के बेटे और यूथ कांग्रेस (Congress) उपाध्यक्ष रोहित खड़िया का है. वीडियो रोहित ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाला, लेकिन कुछ ही देर में हटा भी लिया. 

वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और रोहित खड़िया सहित अन्य के खिलाफ कुशलगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया. इस वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान रोहित और अन्य दो युवक फायरिंग कर रहे हैं. दरअसल, बांसवाड़ा जिले में गांधी दर्शन का एक कार्यक्रम था. इसमें विधायक रमिला खड़िया के साथ उनका बेटा रोहित खड़िया भी पहुंचा था.

फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
विधायक खड़िया ने कार्यक्रम में शांति और अहिंसा को लेकर को लेकर बातें कहीं. वहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में 15 सैकंड का एक वीडियो डाला. हालांकि उसने इस वीडियो को कुछ देर बाद हटा भी दिया, लेकिन तब तक वो वायरल हो चुका था. इस वीडियों में रोहित और अन्य दो युवकों के हाथ मे टोपीदार बंदूक है. यही नहीं रोहित ने हवा में फायरिंग भी की.

पुलिस एक्शन में आई
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुशलगढ़ एसएचओ को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसके बाद रोहित खड़िया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजित सिंह ने बताया कि जैसे ही यह मामला सामने आया. वैसे ही पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई. जांच में जो कुछ भी सामने आएगा, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Udaipur News: पत्थरबाजों पर चलाए जाने पंप एक्शन गन से पुलिस पर हमला कर भागा तस्कर, पहाड़ियों पर तलाशी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget