एक्सप्लोरर

Dhirendra Shashtri News: जोधपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- 'सनातन धर्म कोई मजहब नहीं बल्कि...'

Bageshwar Dham News: जोधपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैं हिंदू धर्म को मजबूत करने के लिए जगह- जगह जा रहा हूं. उन्होंने कहा कि वह सनातन के लिए जीएंगे और इसी के लिए मरेंगे.

Jodhpur News: अयोध्या में नए साल पर 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई. इसके बाद पहली बार रामनवमी महोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद के जरिये कई आयोजन करवाये जा रहे हैं. इसी के तहत रामोत्सव पखवाड़े का पहला आयोजन रामलीला मैदान में किया जा रहा है.

इस आयोजन में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल होने जोधपुर पहुंचे. जोधपुर एयरपोर्ट पर भक्तों ने बैंड बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर बाबा ने देश को विश्व गुरु बनाने के सपने के बारे में बताया.

राजस्थान आने की धीरेंद्र शास्त्री ने बताई बड़ी वजह
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मैं राजस्थान बार-बार इसलिए आता हूं, क्योंकि यह मारो प्यारो राजस्थान है. मैं यहां के सभी देवी देवताओं के दर्शन करने आया हूं. उन्होंने कहा कि मैं इस मौके पर सनातन धर्म के चैत्र नववर्ष की आप सभी को शुभकामनाएं देने आया हूं.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरी कामना है कि भारत विश्व गुरु बने. उन्होंने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बालाजी, खाटू वाले बालाजी बागेश्वर बालाजी की कृपा हो रही है. इन सभी की कृपा से राजस्थान में भी हिंदुओं में एकता हो जाए, इसीलिए हम बार-बार राजस्थान आते हैं.

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि धर्म को मजबूत होना चाहिए, धर्म मजबूत है यह दिखना भी चाहिए. उन्होंने कहा कि धर्म से राजनीति चलती है. राजनीति से धर्म नहीं चलता. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "सनातन धर्म के प्रति लोगों का झुकाव हो रहा है, लोग आ रहे हैं.

'सनातन धर्म कोई मजहब नहीं बल्कि...'
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन कोई मजहब नहीं है. सनातन का मतलब विश्व की साधना, विश्व के कल्याण की कामना और संस्कृति से जुड़ना है. उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन को से नहीं जुड़ रहे हैं, वह निश्चित ही सनातन की तरफ आएंगे.

'हिंदू धर्म को मजबूत करने के लिए करुंगा काम'
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "कृष्ण लला हम आएंगे माखन मिश्री खाएंगे. बहुत ही जल्दी ठाकुर जी भी विराजित होंगे." उन्होंने कहा कि मैं सूर्य नगरी में पहली बार आया हूं और कालांतर में भी आता रहूंगा. आने वाले समय में मैं कथा भी सुनाऊंगा और हिंदू धर्म को मजबूत करने के लिए काम भी करूंगा."

जोधपुर की पर्ची लगने के सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मैं पूरे भारत में हिंदू धर्म को मजबूत करने के लिए जगह- जगह जा रहा हूं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह सनातन के लिए जिएंगे और सनातन के लिए ही मरेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जोधपुर में भी जय जय होने वाली है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: नाम लेना था वापस, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी का फोन स्विच ऑफ, बांसवाड़ा में दिलचस्प मुकाबला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget