एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत ने राजस्थान के लिए उठाई स्पेशल स्टेटस की मांग, क्या बोले बाबा बालकनाथ?

Rajasthan News: तिजारा से बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ ने कहा कि हक से ज्यादा राजस्थान को मिलेगा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

Rajasthan Politics: तिजारा से बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ (Baba Balaknath) ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर हमला बोला है. उन्होंने राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को अशोक गहलोत का 'पॉलिटिकल नौटंकी' बताया.

बीजेपी विधायक बाबा बालकनाथ ने कहा कि केंद्र और राजस्थान में दोनों जगह बीजेपी की सरकार है. अब डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम छूएगी. उन्होंने कहा कि हक से ज्यादा राजस्थान को मिलेगा. अशोक गहलोत को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

बता दें कि कट्टर हिंदूवादी छवि रखने वाले बाबा बालकनाथ आज जोधपुर के पीपाड़ पहुंचे थे. उन्होंने गौशाला के कार्यक्रम में शिरकत की. एयरपोर्ट पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा हूं. प्रधानमंत्री मोदी को देशवासियों ने आशीर्वाद दिया है. एक बार फिर नरेंद्र मोदी का तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह है. उन्होंने कहा, "मैं खुद गौरवशाली पल का साक्षी बनूंगा." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो चुका है.

उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिलने की समीक्षा होगी- बाबा बालकनाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं. राजस्थान में अपेक्षा के अनुरूप बीजेपी को सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने समीक्षा करने की बात कही. उन्होंने कहा कि बीजेपी की बैठक में सभी लोकसभा सीटों पर विजय नहीं मिलने के कारणों की समीक्षा की जायेगी.

कट्टर हिंदूवादी छवि रखने वाले बाबा बालकनाथ को राजस्थान का योगी भी कहा जाता है. विधानसभा चुनाव बाद बाबा बालकनाथ का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पहले नंबर पर था. हालांकि अचानक भजनलाल शर्मा का नाम सीएम पद के लिए सामने आया और उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 

PM Modi Oath Ceremony: तीसरी बार मोदी कैबिनेट में जगह मिलने पर गजेंद्र सिंह शेखावत हुए भावुक, जानिए क्या कहा?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget