एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन राज्य में रहेगी छुट्टी कहां रहेगा ड्राई डे? जानें अबतक का पूरा अपडेट

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी अब नजदीक आ गई है. इसको लेकर कई राज्यों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है. इनमें राजस्थान भी शामिल है.

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर (Ram Mandir) में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को कुछ राज्यों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है तो कहीं आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है. इनमें से अधिकांश बीजेपी शासित राज्य हैं. इन राज्यों में राजस्थान भी शामिल है जहां के सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने आधे दिन की छुट्टी घोषित की है, जहां कार्यालय दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे. वहीं, कुछ राज्यों में ड्राई डे (Dry Day) भी घोषित किया गया है. आइए जानते हैं किन राज्यों में है छुट्टी और कहां-कहां इस दिन नहीं बिकेगी शराब...

सबसे पहले केंद्रीय कार्यालयों की बात करते हैं. केंद्र सरकार की ओर से यह घोषणा की गई है कि केंद्रीय दफ्तरों और संस्थानों में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी, इस दौरान दोपहर 2.30 बजे के बाद कामकाज शुरू होंगे. ऐसा कर्मचारियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए किया गया है. इनमें दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी भी शामिल है जिसके वीसी ने छुट्टी की मंजूरी दे दी है. वहीं, वित्त मंत्रालय के अनुसार सरकारी बैक, बीमा कंपनी, वित्तीय संस्थान और ग्रामीण बैंक भी आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. जबकि स्टॉक एक्सचेंज भी सोमवार को बंद रखा जाएगा. 

राजधानी दिल्ली में आधे दिन की छुट्टी
उधर, राजधानी दिल्ली में भी सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से आधे दिन की छुट्टी का प्रस्ताव दिया गया था जिसे उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूर कर लिया. इसके तहत सभी कार्यालय, यूएलबी, स्वायत्त निकाय आदि में आधे दिन का अवकाश रहेगा. उधर, दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे 22 जनवरी के दिन मीट और मछली न बेचें. उनका कहना है कि एक दिन कारोबार बंद रहने से बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

इन राज्यों में अवकाश की घोषणा
ओडिशा और त्रिपुरा में आधे दिन का अवकाश रहेगा. उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. हरियाणा में आधे दिन तक शिक्षण संस्थान और कार्यालय बंद रखे जाएंगे. मध्य प्रदेश में सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. छत्तीसगढ़ में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. यहां धूमधाम से जश्न मनाने की तैयारी चल रही है. गोवा में सभी कार्यालय और स्कूलों को 22 जनवरी को बंद रखा जाएगा. उत्तराखंड ने भी शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला किया है लेकिन कार्यालयों में आधे दिन की ही छुट्टी होगी. गुजरात में भी आधे दिन की छुट्टी की गई है. महाराष्ट्र और पुडुचेरी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है.

इन राज्यों में नहीं होगी शराब की बिक्री
 उत्तर प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और असम में शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया गया है. सरकार की ओर से ही इन राज्यों में मांस की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है. इन राज्यों में देशी शराब और विदेशी शराब की खुदरा दुकानें, रेस्टोरेंट, बार, होटल बार और क्लब बंद रहेंगे. 

ये भी पढ़ेंLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, राजस्थान में 'नमो नव मतदाता' अभियान के जरिए युवाओं को साधने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget