एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: जयपुर के कलाकार ने पेंसिल की नोक पर बनाई भगवान राम की कलाकृति, मंदिर ट्रस्ट को की जाएगी भेंट

Ram Mandir Pran Pratishtha: जयपुर के कलाकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर श्री राम की कलाकृति बनाई है. इसमें एक हाथ में धनुष तो दूसरे हाथ में बाण को तराश कर भगवान राम की मूर्ति बनाई गई है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जोर शोर से तैयारियां हो रही हैं. साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भक्त और कलाकार अपने स्तर पर नए-नए काम भी कर रहे हैं. इस बीच राजस्थान (Rajasthan) में भी इसका पूरा असर दिखाई दे रहा है. जयपुर (Jaipur) के महेश नगर में रहने वाले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति की एक कलाकृति इन दिनों चर्चा में है. मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर श्रीराम की कलाकृति बनाई है.

नवरत्न प्रजापति ऐसा करने वाले जयपुर के पहले कलाकार हैं. नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर अति सूक्ष्म श्री राम की कलाकृति बनाई है. मूर्ति के बारे में नवरत्न ने बताया कि पेंसिल की नोक पर बनाई गई भगवान राम की कलाकृति को बनाने में उन्हें करीबन पांच दिन का समय लगा है. इसकी लंबाई 1.3 सेंटीमीटर है. इस कलाकृति में एक हाथ में धनुष तो दूसरे हाथ में बाण को तराश कर भगवान राम की मूर्ति बनाई गई है. 

राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की जाएगी कलाकृति
यह मूर्ति राम म्यूजियम में रखने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की जाएगी. इससे पहले नवरत्न ने 2 एमएम की लकड़ी की चम्मच बनाई थी. इसके अलावा पेंसिल की नोक पर भगवान गणपति, भगवान महावीर स्वामी, महाराणा प्रताप, वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 101 कड़ी चैन की भी बना चुके हैं, इसे गले में भी पहना जा सकता है. 

सैंड आर्टिस्ट ने बनाई राम मंदिर की कलाकृति
वहीं दूसरी तरफ अजमेर जिले के पुष्कर के एक सैंड आर्टिस्ट ने राम मंदिर की कलाकृति बनाई है. इस कलकृति को पिछले एक महीने से बनाया जा रहा था. सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि पिछले एक महीने से सैंड पार्क में वह मंदिर की कलाकृति बना रहे थे. हर दिन इसपर उन्होंने दो से चार घंटे काम किया और इसमें 1000 टन से ज्यादा रेत काम में लाई गई.

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget