एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा: यूपी की दुकानों में नेम प्लेट पर भड़के अशोक गहलोत, 'अधर्म की बात करने वालों पर...'

Ashok Gehlot News: अशोक गहलोत ने कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी-उत्तराखंड सरकार के फैसले के विरोध जताया है. उन्होंने बीजेपी पर 'धार्मिक उन्माद भड़काने' का आरोप लगाया है.

Ashok Gehlot Targets BJP: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान सभी दुकानों पर मालिकों के नाम की तख्ती लगाने का आदेश दिया गया है. यह आदेश यूपी की योगी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार की ओर से जारी किया गया है. दोनों राज्य सरकारों के इस फैसले पर अब विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है. इसी क्रम में अशोक गहलोत ने बिना किसी मामले का जिक्र किए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसके जरिए बीजेपी पर हमला किया है.

हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में यूं तो बीजेपी को जीत हासिल हुई है, लेकिन पार्टी को कई ऐसी सीटें गंवानी पड़ीं, जो उसका गढ़ मानी जाती थीं. बीजेपी के लिए चिंतन की बात यह भी है कि हारने वाली सीटों में से कई धार्मिक नगरों में आती हैं. इसको लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा.

बीजेपी पर धार्मिक उन्माद बढ़ाने का आरोप
अशोक गहलोत ने धार्मिक शहरों में आने वाली वो लोकसभा और विधानसभा सीटें गिनाईं, जिन पर इस बार बीजेपी हार गई है. इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया. अशोक गहलोत ने लिखा, "बीजेपी हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है लेकिन भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना और नफरत फैलाना धर्म नहीं अधर्म है. पिछले 10 साल में बीजेपी ने देश में धार्मिक उन्माद बढ़ाने का काम बहुत सुनियोजित तरीके से किया. हालांकि, तथ्य ये है कि हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अधिकांश धार्मिक नगरियों जैसे अयोध्या, चित्रकूट, सीतापुर, शिवगंगा, प्रयागराज, नासिक, रामटेक, बद्रीनाथ, श्रावस्ती, मंगलौर (जिला- हरिद्वार) में बीजेपी की हार हुई है."

'अधर्म पर हमेशा धर्म की विजय'
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आगे लिखा, 'यह जनता-जनार्दन का एक स्पष्ट संदेश है कि इस देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा. अधर्म की बात करने वालों पर विजय हमेशा धर्म की होगी.'

यह भी पढ़ें: Global IT Outage: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने से राजस्थान में भी एयरपोर्ट संचालन प्रभावित, जयपुर से ये उड़ानें कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget