एक्सप्लोरर

‘राहुल गांधी को देशद्रोही कहना न केवल…’ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का BJP पर निशाना

Ashok Gehlot News: BJP सांसद द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए देशद्रोही के आरोप पर अशोक गहलोत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर ऐसी टिप्पणी बीजेपी नेताओं के मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है.

Ashok Gehlot on Rahul Gandhi: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘देशद्रोही’ कहे जाने पर शुक्रवार को कहा कि यह न केवल बेहद निंदनीय है बल्कि संसद की गरिमा के हनन के समान है. गहलोत ने कहा कि बीजेपी को पता होने चाहिए कि गांधी शहीदों के परिवार से संबंध रखते हैं.

‘संसद की गरिमा का हनन करने जैसा’
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोकसभा में बीजेपी के एक सांसद द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देशद्रोही कहना न केवल बेहद निंदनीय है बल्कि संसद की गरिमा का हनन करने जैसा है. बीजेपी  को पता होना चाहिए कि राहुल गांधी उस परिवार से हैं जिससे पंडित नेहरू आजादी की लड़ाई में 10 साल तक जेल में रहे एवं अपना घर आनंद भवन क्रांतिकारियों के नाम कर दिया. इन्दिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए प्रधानमंत्री रहते हुए अपनी शहादत दे दी, राजीव गांधी भारतीय उपमहाद्वीप में शांति के लिए शहीद हो गए. 

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि परिवार में एक के बाद एक शहादतों के बाद भी इस परिवार और राहुल गांधी ने स्वयं को देशसेवा में समर्पित रखा है. उनके बारे में ऐसी टिप्पणी बीजेपी नेताओं के मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है. लोकसभा स्पीकर को ऐसी असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने वाले सांसदों के लिए चेतावनी जारी करनी चाहिए.

बता दें कि 5 दिसंबर को बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देशद्रोही कहा था. जिसके बाद से कांग्रेस आगबबूला हो गई है. पार्टी की तरफ से संबित पात्रा के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है. कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की तरफ से संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें: 'मेरी सरकार है तो क्या मैं अन्याय सह लूं', किरोड़ी लाल मीणा ने फिर दिखाए तीखे तेवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget