एक्सप्लोरर

राजस्थान: राहुल गांधी के आने से पहले CM गहलोत ने फिर दिखाया 'जादू', देखिए ये Video

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालवाड़ में 3 दिसंबर को प्रवेश करने जा रही है. राहुल गांधी राज्य में 20 दिन रुकेंगे. 18 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी यात्रा जाएगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत यात्रा 3 दिसंबर को राजस्थान के झालावाड़ में प्रवेश करेगी. कांग्रेस के लिए यह राज्य सबसे बड़ी चुनौती है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खेमेबाजी चरम पर है. 

वैसे तो राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूरी तरह से समर्पित दिखाई दे रहे हैं और अपने ट्विटर हैंडल से वो राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. 

लेकिन मंगलवार को उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसके बहुत दूर तक संकेत हैं. वीडियो में वो एक समर्थक से बात कर रहे हैं. जिसमें वो समर्थक कहता है, 'इधर-उधर की नहीं सुनना, फिर से मुख्यमंत्री बनना...कोई दिल्ली भेजे....दिल्ली नहीं जाना, दिल्ली आपके पास आएगी...'

 

अब इस वीडियो में अशोक गहलोत का अंदाजा भी देखा जा सकता है. उन्होंने इस वीडियो को ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है, 'चित्तौड़गढ़ के जालमपुरा निवासी 96 वर्षीय श्री नगजीराम जाट से मुलाकात हुई. श्री नगजीराम ने प्रदेश में पुनः कांग्रेस सरकार बनने का आशीर्वाद दिया. मेरी कामना है कि श्री नगजीराम शतायु हों एवं पुनः कांग्रेस सरकार बनने पर मैं फिर से आपका आशीर्वाद लेने चित्तौड़गढ़ आऊं.'

राजस्थान में हो रही खेमेबाजी से दिल्ली में भले ही कांग्रेस आलाकमान परेशान हो लेकिन सीएम अशोक गहलोत 'जादू' दिखान से पीछे नहीं हट रहे हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की थी जिस पर उनके विरोधी सचिन पायलट ने उन पर कार्रवाई की मांग कर डाली थी.

राजस्थान में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बहुत उम्मीदें हैं. पार्टी नेताओं को लगता है कि राहुल गांधी के आने से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा. 

लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के लिए रास्ता इतना आसान भी नहीं है. राहुल गांधी की यात्रा प्रदेश के 6 जिलों की 18 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी. राहुल गांधी प्रदेश दिसंबर के महीने में 20 दिन यहां गुजारने वाले हैं. 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को उस समिति में शामिल किया है जिसकी जिम्मेदारी राहुल गांधी की यात्रा का प्रबंध देखना है. इसको समिति में 31 लोग शामिल हैं जिसकी बैठक होनी है. इसके अलावा 15 और समितियां भी बनाई गई हैं जो इस यात्रा से जुड़े कामों को देखेंगी. 

लेकिन खास बात ये है कि इस यात्रा में गहलोत खेमे के वो तीन नेता, शांति धारीवाल, महेश जोशी, धर्मेंन्द्र राठौर को किसी भी समिति में शामिल नहीं किया गया है. इन तीनों ही नेताओं को बगावत के आरोप जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस भी पार्टी की ओर से जारी किया जा चुका है.

इनमें से दो नेता राजस्थान सरकार की कैबिनेट में अब भी शामिल हैं. कांग्रेस के नेता अजय माकन ने इनके खिलाफ कार्रवाई में देरी के चलते राजस्थान प्रदेश प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया था.

नेताओं में आपस खेमेबाजी की चुनौतियों से जूझ रही कांग्रेस के सामने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सामने बीजेपी के जन आक्रोश रैलियां और गुर्जर आरक्षण समिति के आंदोलन के ऐलान का भी सामना करना है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget