एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर: राहुल गांधी को लेकर अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान- 'वो सवाल नहीं करेंगे तो...'

Ashok Gehlot on Operation Sindoor: अशोक गहलोत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना करते हुए इसे हाईटेक बताया और भारतीय सेना की प्रशंसा की कि उन्होंने केवल आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया.

Ashok Gehlot on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एक ओर भारतीय सेनाओं की तारीफ की तो दूसरी ओर सरकार पर सवाल उठाए. 

अशोक गहलोत से सवाल किया गया कि वह ऑपरेशन सिंदूर को किस तरह से देखते हैं? सवाल के जवाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, "यह ऑपरेशन काफी हाईटेक था. 1965 और 1971 में जो वॉर हुआ था, उस समय रेलगाड़ी चलती थी, उनपर टैंक खडे़ कर के लाए जाते थे और बहुत अलग माहौल होता था. आर्मी मूवमेंट साफ-साफ दिखता था. इस बार ऐसा कोई आर्मी मूवमेंट देखने को नहीं मिला."

अशोक गहलोत ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ 
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने यह संदेश दिया कि अब जमाना बदल रहा है. उसी ढंग से यह ऑपरेशन पूरा किया गया. सबसे बड़ी बात है कि भारत की तरफ से सेनाओं ने यह अच्छा काम किया कि केवल आतंकवादी अड्डों पर अटैक किया गया. कहीं पर भी नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया. पूरी दुनिया के देशों में भारत की तारीफ हुई."

'राहुल गांधी सवाल नहीं करेंगे तो कौम करेगा?'- अशोक गहलोत
डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से संघर्ष विराम हो गया, फिर संघर्षविराम का उल्लंघन भी हो गया. उस समय अजीब स्थिति बन गई और फिर आपस में ही राजनीतिक दलों के अंदर माहौल खराब होने लग गया. सत्ता में जो भी बैठा है, उसकी जिम्मेदारी होती है कि वह विपक्ष को संतुष्ट करें. विपक्ष कोई सवाल उठाता है, तो इस बात का नेतृत्व करता है कि जनता क्या सोचती है और जनता के सवाल क्या हैं. सत्ता की ड्यूटी होती है कि विपक्ष द्वारा जनता के उठाए गए मुद्दों का जवाब दे, जिससे वह समस्या खत्म हो जाए. 

अब सत्ता पक्ष वाले ये सब जान बूझकर कर रहे हैं या अनजाने में कर रहे हैं, यह वही जानते हैं. लेकिन इसमें कोई राजनीति की बात कभी रही ही नहीं है. अब राहुल गांधी सवाल नहीं करेंगे, तो जनता उनसे सवाल करेगी कि कांग्रेस विपक्ष में थी तो उसने क्या किया? मान लेते हैं कि सत्ता पक्ष ने कुछ नहीं किया, लेकिन जनता का सवाल होगा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने क्या किया? सवाल करना तो विपक्ष का नैतिक कर्तव्य है, उसे सवाल उठाना ही चाहिए. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget