एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case को लेकर CM अशोक गहलोत ने साधा निशाना, कहा- वाराणसी में BJP ने नया तमाशा शुरू कर दिया

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि देश में ज्ञानवापी का नया तमाशा शुरू हो गया है.

Ashok Gehlot on Gyanvapi Masjid: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मंगलवार को वाराणसी (Varanasi) की ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) और पी चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. सीएम गहलोत ने भाजपा पर वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर देश में एक नया तमाशा शुरू करने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी की नीतियां देश को बर्बाद करने वाली हैं.

भाजपा नेता लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर कर रहे हैं राजनीति- गहलोत

गहलोत ने कांग्रेस सेवा दल की स्वतंत्रता गौरव यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा को लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है. इसके नेता लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर राजनीति कर रहे हैं.  इन (भाजपा) लोगों की नीतियां, कार्यक्रम और सिद्धांत देश को बर्बाद करने वाले हैं." गहलोत ने कहा कि वे (भाजपा) देश में हिंसा और तनाव फैलाने जा रहे हैं और एक भाई को दूसरे के खिलाफ खड़ा करेंगे.

भाजपा ने वाराणसी में नया तमाशा शुरू कर दिया है- गहलोत

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में इतना ज्यादा तमाशा हो रहा है, फिर नया तमाशा शुरू कर देंगे. सीएम गहलोत ने कहा, “ अब वो वाराणसी में नया ड्रामा क्रिएट करेंगे, इसकी शुरुआत कल से न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर भी हो चुकी है.” उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी- आरएसएस वाले सौ ऐसी जगह होंगे जहां विवाद पैदा कर देंगे. सदियों से हिंदू-मुस्लिम साथ रहते आए हैं लेकिन भाजपा-आरएसएस विवाद पैदा करने में माहिर हैं.

अपने विचार व्यक्त करने में संकोच नहीं करना चाहिए- गहलोत

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने यह बात वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अदालत द्वारा आदेशित वीडियोग्राफी सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए कही थी, जहां एक शिवलिंग पाए जाने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि अपने विचार व्यक्त करने में संकोच नहीं करना चाहिए अन्यथा इतिहास उन्हें भूल जाएगा. उन्होंने कहा, “अगर हम अपनी विचारधारा पर कायम रहे तो कम से कम इतिहास में तो यही लिखा जाएगा कि कांग्रेस के लोगों ने सर्वधर्म संभव, लोकतंत्र और समाजवाद को जिंदा रखने के लिए हार नहीं मानी.”

बीजेपी लोगों को आपस लड़ाकर शासन करना चाहती है- गहलोत

बाद में एक ट्वीट में गहलोत ने कहा, " भारत में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी समेत तमाम धर्मों के लोग एक साथ सदियों से रहते आए हैं और आगे भी सदियों तक रहेंगे. इसलिए नवसंकल्प शिविर से भी ‘भारत जोड़ो’ का संदेश दिया गया है. "

उन्होंने आगे कहा कि देश को उनका (भाजपा नेताओं का) सच पता चल गया है कि वे लोगों को लड़ाई में उलझाकर शासन करना चाहते हैं. सीएम ने कहा कि, "यह देश को कमजोर करता है. यह नाटक अधिक समय तक नहीं चलेगा. समय आने पर देश उन्हें जवाब देगा."

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: क्या आज फिर महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें दिल्ली से यूपी और एमपी तक Fuel की नई रेट लिस्ट

Jodhpur Violence: जोधपुर हिंसा मामले के तीन आरोपियों को अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget