एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीएम गहलोत की छात्र-छात्राओं को सौगात, अब RTE के तहत 12वीं तक पढ़ाई होगी फ्री

Rajasthan News: अभी आरटीई के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ही फ्री शिक्षा का प्रावधान है. वहीं अब 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सरकार ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी है. वहीं अब गहलोत सरकार निजी विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक के छात्रों को भी फ्री शिक्षा मिलेगी. मुख्यमंत्री आशोक गहलोत ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत अध्ययनरत छात्रों की फीस पुनर्भरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है. इस पर 46 करोड़ रुपए का व्यय होगा. 

अभी आरटीई के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ही फ्री शिक्षा का प्रावधान है. सीएम गहलोत द्वारा पिछले बजट में राज्य सरकार के खर्चे पर छात्राओं के लिए कक्षा 9 से 12वीं तक निजी विद्यालयों में फ्री शिक्षा जारी रखने का प्रावधान किया था. इसी क्रम में अब छात्रों को भी कक्षा 1 से 12 तक आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने पर फ्री शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी. 

बजट में हुई थी घोषणा
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी. राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर अहम निर्णय लिए गए हैं. इनमें महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मुख्यमंत्री फ्री यूनिफार्म योजना, मुख्यमंत्री बाल-गोपाल योजना सहित कई योजनाएं शामिल हैं. 

विद्यार्थियों ने सीएम से लगाई गुहार
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री आशोक गहलोत से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल विद्यार्थियों ने युवाओं और विद्यार्थियों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए गहलोत को धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राज्य सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है. शिक्षा राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में है. अच्छी शिक्षा से ही समाज में गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन विकसित होता है. 

राज्य सरकार द्वारा अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 30 हजार विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी का प्रावधान किया गया है. दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है. हर जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की तर्ज पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज का निर्माण किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Udaipur Crime News: उदयपुर में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी ने शव के 10 टुकड़े कर दो दिन तक अपने पास रखा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget