एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 'मैं खुद गवाह हूं', बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल उठाने वालों को एमएस बिट्टा ने दी चुनौती

Bageshwar Dham News: जोधपुर आए आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शान में कसीदे गढ़े. उन्होंने पूछा कि लोग पीछे क्यों पड़े हैं?

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम सरकार पर जारी विवाद के बीच मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने बड़ा बयान दिया है. मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. जोधपुर आए मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधनेवालों को खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सच बोलते हैं. एक दिवसीय दौरे पर  निजी कार्यक्रम में आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होने आए थे. उन्होंने कहा कि मैं बागेश्वर धाम सरकार का श्रद्धालु हूं. उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शान में कसीदे गढ़े.

बागेश्वर धाम पर जारी विवाद के बीच मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

बिट्टा ने धीरेंद्र शास्त्री को महान और पवित्र आत्मा बताया. उन्होंने चुनौती दी कि आचार्य पर आरोप लगाने वाले मुझसे बहर कर लें. आखिर क्यों लोग उनके पीछे पड़े हैं? उन्होंने क्या गलती की है? बिट्टा ने कहा कि मात्र 26 साल की उम्र में हनुमान जी की कृपा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर हुई. हनुमान मंदिर में हाजिरी भरने के बाद मैंने आचार्य का दर्शन किया. मन में उठे विचार और सवाल को मैंने आचार्य के सामने जाहिर नहीं किया. फिर भी आचार्य शास्त्री ने मुझे पर्ची पर जवाब लिखकर दे दिया. आचार्च पर हनुमान की कृपा का मैं खुद गवाह हूं.

Rajasthan: कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी में जुटी BJP, जिला अध्यक्ष बदलकर पार्टी ने दिया ये संकेत

धीरेंद्र शास्त्री पर सवाल उठानेवालों को दी बहस की चुनौती 

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि मैं कोई मन्नत मांगने नहीं गया था. मैंने हनुमान मंदिर में देश और राष्ट्र की मन्नत मांगी थी. उन्होंने आचार्य शास्त्री पर सवाल उठानेवालों को बहस की चुनौती दी. शाहरुख खान की फिल्म पठान पर उपजे विवाद के सवाल पर बिट्टा ने जानकारी नहीं होने की बात कही. पाकिस्तान के हालात पर बिट्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मजबूत नहीं हैं बल्कि आईएसआई मजबूत है. उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान जैसी सोच वाली हुकूमत होने से पाकिस्तान में हालात सुधर जाएंगे. पाकिस्तान को कश्मीर का मुद्दा छोड़ना होगा. हमारे देश में प्रधानमंत्री मजबूत हैं. अब तीसरी बार जनता पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को मजबूत किया है. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget