एक्सप्लोरर

Kota: कोटा के सभी हॉस्टल एक नियम से होंगे संचालित, एडमिशन फॉर्म के साथ गाइडलाइन भी होगी समान

Rajasthan News: अब एक जैसा फॉर्म होने के चलते गाइडलाइन भी एक जैसी ही होगी. छात्रों की परेशानियां दूर करने के लिए नया कदम उठाया गया है. सभी हॉस्टल संचालक गाइडलाइन की पालना करेंगे.

Kota Hostel Admission Form: कोटा में अब सभी हॉस्टल एक ही नियम से संचालित होंगे. हॉस्टल एसोसिएशन ने इसके लिए एडमिशन फॉर्म तैयार किया है. एडमिशन फॉर्म को एक कार्यक्रम में सभी पक्षों के सामने रखा गया. हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि पहले सभी हॉस्टल संचालक अलग-अलग फॉर्म का वितरण किया करते थे. फॉर्म में एकरूपता नहीं होने की वजह से छात्रों को काफी दिक्कत होती थी. अलग-अलग एसोसिएशन के एडमिशन फॉर्म भी अलग-अलग हुआ करते थे. अब सब में एकरूपता लाने की कोशिश की गई है. सभी एसोसिएशन या हॉस्टलों के अलग नियम होने की वजह से छात्रों काफी असुविधा होती थी.

छात्रों की परेशानियां दूर करने के लिए नया कदम

छात्रों की परेशानियां दूर करने के लिए नया कदम उठाया गया है. अब एक जैसा फॉर्म होने के चलते गाइडलाइन भी एक जैसी ही होगी. सभी हॉस्टल संचालक गाइडलाइन की पालना छात्रों से करवाएंगे और खुद भी करेंगे. कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि शहर की प्रगति में कोचिंग के साथ हॉस्टल भी अहम रोल अदा कर रहे हैं. कोटा की रीड की हड्डी कोचिंग संस्थान हैं. उसी तरह कोचिंग व्यवसाय की रीढ़ की हड्डी हॉस्टल है. अब कोचिंग के साथ हॉस्टल संचालक भी पारदर्शिता बरतने का प्रयास कर रहे हैं.

अब सभी हॉस्टल संचालकों के लिए गाइडलाइन

उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी पूरा फोकस किया जा रहा है. कोटा में पूरे देश से लाखों छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करने आते हैं. छात्रों के लिए जिला प्रशासन की हिदायत पर तैयार की गई ईजी एक्जिट पॉलिसी का जिक्र भी एडमिशन फॉर्म में किया गया है. ईजी एग्जिट पॉलिसी सभी हॉस्टल पर लागू होगी. कई बार ईजी एक्जिट पॉलिसी नहीं होने की वजह से स्टूडेंट्स और हॉस्टल संचालक के बीच विवाद भी बन जाता है. विशेष परिस्थितियों में हॉस्टल छोड़कर जाने वाले छात्रों को तुरंत रिफंड दिलाने की व्यवस्था की जाएगी.

Brahmin Mahapanchayat: चुनाव से पहले ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, महापंचायत में नेताओं के समक्ष रखीं ये मांगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget